फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Baby killed in road accident

बेकाबू स्कूली वैन ने मासूम को कुचला, मौत

Fri, 12 Apr 2019 02:00 AM IST
सौरभ दिक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: सौरभ दिक्षित Updated Fri, 12 Apr 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
Baby killed in road accident
बेबी - फोटो : अमर उजाला
विभूतिखंड थानाक्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह कठौता झील के पास बेकाबू स्कूली वैन ने ढाई साल के मासूम को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सेंट फ्रांसिस स्कूल के बच्चों को लेकर जा रहा चालक हादसे के बाद वैन छोड़कर भाग निकला। वैन को कब्जे में लेकर पुलिस चालक को तलाश रही है।
विज्ञापन


उधर, इकलौते बेटे की मौत से परिवार सदमे में है। प्रभारी निरीक्षक राजीव द्विवेदी के मुताबिक मूल रूप से असम निवासी नलचंद अली और उसकी पत्नी जामेला गोमतीनगर के मकदूमपुर में झोपड़ी में रहते हैं। दोनों विभूतिखंड में ठेके पर कूड़ा बीनते हैं। बृहस्पतिवार सुबह दंपती घरों से कूड़ा लेने निकला था। उनके साथ बेटा भी था।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक सुबह करीब सात बजे स्कूली वैन बच्चों को लेकर जा रही थी। उस पर सेंट फ्रांसिस स्कूल लिखा था। कठौता झील के पास तेज रफ्तार वैन अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी कूड़े की ठेलिया को टक्कर मार दी। इससे ठेलिया के हैंडिल पर बैठा नयन छिटककर सड़क पर गिर गया और वैन उसके ऊपर से निकल गई। यह देख वैन चालक घबरा गया और वैन रोककर भाग निकला। उधर, नयन की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दहशत में आए बच्चे, मची चीख-पुकार
हादसा देखकर वैन में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। इस पर आसपास के लोग जुटे। हादसा स्थल के पास जज का मकान है। उनकी सुरक्षा में तैनात गार्डों ने चालक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। सुरक्षाकर्मियों ने सहमे बच्चों को संभाला और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने बच्चों को स्कूल पहुंचवाया।


मां-पिता के सामने इकलौते बेटे ने तोड़ा दम
हादसे के बाद दौड़ी जामेला ने घायल बेटे को गोद में उठाया, लेकिन चंद पलों में उसने दम तोड़ दिया। इस पर वह बेहोश हो गई। मुश्किल से उसे होश में लाया गया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा गया। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक वैन वास्तुखंड निवासी इरफान की है। हादसे के वक्त वह कानपुर में था। उसकी वैन चिनहट का सुरेंद्र चला रहा था। पुलिस ने नलचंद अली की तहरीर पर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी को तलाश रही है। उसका मोबाइल बंद आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed