{"_id":"4dc4167ea89adbd7a919275dad944cd3","slug":"baby-born-in-train-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने ट्रेन में बच्ची को दिया जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने ट्रेन में बच्ची को दिया जन्म
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 17 Aug 2014 02:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिहर एक्सप्रेस की जनरल बोगी में सफर कर रही एक महिला यात्री को अचानक बीच रास्ते में प्रसव पीड़ा शुरू हो गई।
विज्ञापन
ट्रेन के लखनऊ पहुंचने पर रेलवे के डॉक्टर ने महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। महिला यात्री ने एक बच्ची को जन्म दिया है।
परिवार सहित यात्रा कर रही महिला प्रसव के बाद ट्रेन से आगे के लिए रवाना हो गई।
निहालगढ़ से महिला यात्री समीरा अपने परिवार के आठ सदस्यों के साथ शनिवार सुबह आठ बजे हरिहर एक्सप्रेस से निहालगढ़ से लुधियाना के लिए रवाना हुई थी।
जनरल बोगी में सफर कर रही समीरा को यात्रा शुरू होते ही प्रसव पीड़ा होने लगी। ट्रेन के उतरेटिया पहुंचने पर समीरा प्रसव पीड़ा से कराह उठी।
आसपास के यात्रियों ने अपनी सीट खाली कर दी। इस बीच गार्ड को सूचना मिली तो उसने कंट्रोल रूम को लखनऊ में एक डॉक्टर का इंतजाम करने का कहा।
रेलवे के डॉक्टर कमल किशोर पैरामेडिकल स्टाफ के साथ चारबाग स्टेशन पहुंचे। यहां प्लेटफार्म सात पर सुबह 10:30 बजे हरिहर एक्सप्रेस पहुंची तो डॉक्टर कमल किशोर ने महिला का प्रसव कराया।
इसके बाद प्राथमिक उपचार किया। लखनऊ में झलकारी बाई अस्पताल में रेफर करने पर समीरा के घरवाले राजी नहीं हुए। वह समीरा को लेकर लुधियाना रवाना हो गए।