{"_id":"66d742bff4ac053ea80aff74","slug":"babita-chauhan-becomes-the-chief-of-state-wome-commission-in-uttar-pradesh-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: बबीता चौहान राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष, अपर्णा यादव व चारू चौधरी उपाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: बबीता चौहान राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष, अपर्णा यादव व चारू चौधरी उपाध्यक्ष
Wed, 04 Sep 2024 12:05 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 04 Sep 2024 12:05 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के नामों की घोषणा कर दी गई है। बबीता चौहान को अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
बबिता चौहान, चारू चौधरी और अपर्णा यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बबीता चौहान को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। बबीता अभी भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष हैं। इसके अलावा अपर्णा यादव और चारू चौधरी को महिला आयोग का उपाध्यक्ष नामित किया गया है।
विज्ञापन
अपर्णा यादव पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की बहू हैं। उन्होंने 2022 में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी।
बबीता चौहान आगरा, अपर्णा यादव लखनऊ और चारू चौधरी गोरखपुर की निवासी हैं। सभी का कार्यकाल फिलहाल एक वर्ष का होगा।
राज्य महिला आयोग की सदस्य बनी नीलम
मिर्जापुर। नीलम प्रभात को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग का सदस्य बनाया गया है। उनको एक साल के लिए नियुक्त किया गया है। नीलम कतवारू का पूरा की रहने वाली है। महिला आयोग का सदस्य मनोनीत होने पर विवेक बरनवाल सहित अन्य लोगों ने बधाई दी है।
विज्ञापन