फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Baba Saheb was not only the constitution maker but also the initiator of the era

Lucknow News: संविधान निर्माता ही नहीं युग प्रवर्तक थे बाबा साहब

Tue, 15 Apr 2025 02:55 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Baba Saheb was not only the constitution maker but also the initiator of the era
लखनऊ। भारत रत्न बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की 134वीं जयंती पर सोमवार को राजधानी में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया गया। इस दौरान अंबेडकर उद्यान परिसर गोमतीनगर में मेले का आयोजन किया गया। जागरूकता रैली के साथ भंडारे भी लगाए गए।भंडारे, पुष्पांजलि और मिष्ठान वितरण कार्यक्रम में भाजपा नेता नीरज सिंह ने कहा कि बाबा साहब ने भारत की सामाजिक, राजनीतिक और विधिक नींव को न केवल मजबूती दी, बल्कि उसे मानवाधिकार और समता की भावना से सींचा। वे सिर्फ भारत के संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि युग प्रवर्तक चिंतक, समाज सुधारक, शिक्षाविद और दलितों के मसीहा भी थे। भाजपा प्रदेश संगठन के महामंत्री धर्मपाल सिंह, लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने विधायक ओपी श्रीवास्तव के साथ महानगर में हुए कार्यक्रम में बाबा साहब को पुष्पांजलि दी। इसके बाद बूथ समिति कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। मंडल अध्यक्ष रीना चौरसिया, बूथ अध्यक्ष अजय पांडे व शक्ति केंद्र संयोजक संदीप श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
विज्ञापन


नगर निगम अधिकारियों, कर्मचारियों ने अंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल गोमतीनगर में इस बार भी विशाल भंडारे का आयोजन किया। आयोजक राहुल कनौजिया, रामअचल, विनोद और विजय ने बताया कि पूड़ी-सब्जी, कढ़ी-चावल, खीर, केला और बूंदी का प्रसाद बांटा गया। अपर नगर आयुक्त ललित कुमार, मुख्य अभियंता महेश वर्मा, जोनल अफसर नंदकिशोर भी शामिल हुए। अलीगंज स्थित भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अधिकारियों ने आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

परिवर्तन चौक स्थित वाल्मीकि मंदिर आश्रम में अखिल भारतीय श्री वाल्मीकि नवयुवक संघ ने कार्यक्रम किया। इसमें संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार वाल्मीकि ने बाबा साहेब के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने संविधान पर भी चर्चा की। मौके पर अमित टंडन, सुशील कुमार बच्चा आदि मौजूद रहे। फिल्म एंड टीवी अकादमी उत्तर प्रदेश के कार्यक्रम में फिल्मकार सुनील बत्ता की ओर से आंबेडकर के विचारों से जुड़े आयोजन करने की घोषणा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed