{"_id":"58566af44f1c1ba960c05d97","slug":"baba-randev-on-demonetisation","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी पर मोदी का फैसला सही पर बैंकिंग सिस्टम ने नहीं दिया साथ: बाबा रामदेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी पर मोदी का फैसला सही पर बैंकिंग सिस्टम ने नहीं दिया साथ: बाबा रामदेव
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 18 Dec 2016 04:25 PM IST
विज्ञापन
बाबा रामदेव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में बैंकों व एटीएम के बाहर लगी लंबी-लंबी लाइनों पर योगगुरू बाबा रामदेव का कहना है कि मैंने राष्ट्रीय स्तर पर 500 व 1000 के नोट बंद करने के लिए आंदोलन चलाया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नोटबंदी पर प्रधानमंत्री मोदी की मंशा बिल्कुल सही है लेकिन देश के बैंकिंग सिस्टम ने उनका साथ नहीं दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही हालात सामान्य हो जाएंगे।
विज्ञापन
रामदेव लखनऊ के ताज होटल में एक निजी टीवी चैनल के कार्यक्रम में ये बातें कही।
वहीं, अपने पतंजलि ब्रांड के लिए खुद ही मॉडलिंग करने पर कहा कि मैं खुद ही क्रिएटर भी हूं और खुद ही एक्टर भी हूं। परमात्मा ने इंसान को सबकुछ दिया है, उसे तराशने की जिम्मेदारी हमारी है।
विज्ञापन
उन्होंने तनाव पर कहा कि लोगों को योग करना चाहिए। उन्होंने मजाकिया लहजे में योग का महत्व बताते हुए कहा कि अगर योग करने वाला मोदी जी जैसा हो तो वो देश का प्रधानमंत्री भी बन सकता है। पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू जी व इंदिरा गांधी जी भी योग करते थे, लेकिन शायद राहुल गांधी नहीं करते हैं।