फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   baba parmanand arrested by barabanki police

महिलाओं का यौन शोषण करने वाला बाबा परमानंद गिरफ्तार

Tue, 24 May 2016 07:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 24 May 2016 07:26 PM IST
विज्ञापन
baba parmanand arrested by barabanki police
बाबा परमानंद को ले जाती पुल‌िस - फोटो : amar ujala

महिलाओं के यौन शोषण के आरोप में फरार चल रहे बाबा परमानंद को देवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बाबा के साथ महाराजगंज का रहना वाला उसका एक चेला भी गिरफ्तार किया गया है। बाराबंकी पुलिस मंगलवार को बाबा को कोर्ट में पेश करेगी।

विज्ञापन


बता दें कि देवा के हर्रई आश्रम के बाबा परमानंद का महिलाओं के साथ आपत्तिजनक वीडियो करीब दस दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। 

बाबा का वीडियो सामने आने पर हरकत में आई पुलिस ने मामले में खुद वादी बनते हुए बाबा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इसके बाद मंगलवार को बाबा के ड्राइवर ने एक और मुकदमा बाबा के खिलाफ दर्ज कराया था।
विज्ञापन


वीडियो वायरल होते ही बाबा फरार हो गया। पुलिस की आधा दर्जन टीमें बाबा की तलाश में जुटी हैं।

बता दें क‌ि देवा कोतवाली क्षेत्र के हर्रई गांव के रामशंकर तिवारी उर्फ स्वामी परमानंद उर्फ गुरु मां का मां काली शक्तिपीठ नाम से आश्रम है। 

जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें परमानंद महिलाओं के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखाई पड़ रहा है। बाबा निसंतान महिलाओं को बेटा पैदा करने का झांसा देकर उनका यौन शोषण करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े लोगों का आश्रम में था आना-जाना

baba parmanand arrested by barabanki police
थाने में बाबा परमानंद - फोटो : amar ujala

पुलिस ने उसके खिलाफ बीते बृहस्पतिवार को धोखाधड़ी, यौन शोषण, आईटी एक्ट समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। 

परमानंद की इस करतूत की चर्चा लोगों में लंबे समय से थी, पर सुबूत न होने से सभी शांत थे। अब अश्लील वीडियो सामने आने के बाद लोग उसके खिलाफ आवाज उठाने लगे हैं।

परमानंद के भक्तों की कतार बहुत लंबी है। उसके आश्रम में गैर प्रांतों के लोग भी आते हैं। उसके भक्तों की लिस्ट में कई बड़े अफसर व राजनेताओं के भी नाम हैं। इसकी पुष्टि आश्रम में बाबा की नेताओं और अफसरों के साथ लगी फोटो से होती है।

भाजपा सांसद जगदंबिका पाल व पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर के साथ भी बाबा की फोटो है। साथ ही जिन महिलाओं को बाबा के आशीर्वाद से संतान की प्राप्ति हुई है, उनकी भी फोटो आश्रम में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed