फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   baba gurmit ram rahim film the messenger of god.

मेरे इशारे पर नहीं चलती सरकारें: संत राम रहीम

Sat, 10 Jan 2015 06:30 PM IST
नीरज ‘अम्बुज’/अमर उजाला, लखनऊ
नीरज ‘अम्बुज’/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 10 Jan 2015 06:30 PM IST
विज्ञापन
baba gurmit ram rahim film the messenger of god.

डेरा सच्चा सौदा के संत गुरमीत राम रहीम इन दिनों अपनी फिल्म ‘एमएसजी: द मैसेंजर ऑफ गॉड’ और आश्रम में लोगों को नपुंसक बनाने के आरोपों को लेकर काफी चर्चा में हैं।

विज्ञापन


उन पर आरोप है कि उन्होंने काले धन को सफेद में बदलने के लिए ये फिल्म बनाई। फिल्म के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंचे राम रहीम ने बेबाकी से अमर उजाला के सवालों का सामना किया।
विज्ञापन


राम रहीम की फिल्म ‘एमएसजी: द मैसेंजर ऑफ गॉड’ 16 जनवरी को रिलीज हो रही है। वह फिल्म के प्रमोशन के लिए शनिवार को लखनऊ के फीनिक्स मॉल में मौजूद थे।

गौरतलब है कि वह अपनी फिल्म और अपने आश्रम में लोगों को नपुंसक बनाने के आरोपों को लेकर काफी चर्चा में हैं। आरोपों के पीछे उन्होंने ड्रग माफियाओं का हाथ बताया वहीं फिल्म की कमाई थैलसीमिया और एड्स के मरीजों पर खर्च करने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिल रही हैं ड्रग माफिया से धमकी

baba gurmit ram rahim film the messenger of god.

जब उनसे पूछा गया, बाबा रामपाल और आप दोनों विरोधी माने जाते हैं। बीजेपी के कई मंत्री आपको बहुत मानते हैं। चर्चा है कि केंद्र में भाजपा सरकार आते ही आपके इशारे पर रामपाल को जेल करवा दी गई।

इस सवाल के जवाब में बाबा गुरमीत ने कहा, ‘मैं किसी रामपाल को नहीं जानता।’ सरकारें मेरे इशारे पर नहीं चलती। दूसरी बात, आश्रम में किसी के आने पर रोक नहीं है। आम आदमी से लेकर मंत्री तक यहां आते रहते हैं।

लोगों को नपुंसक बनाने के आरोप के बारे में उन्होंने कहा, अब तक पांच करोड़ लोगों को नशा छुड़वा चुका हूं। जिससे ड्रग माफियाओं का नुकसान हो रहा है। 1992 से मुझे लगातार धमकियां मिल रही हैं।

मेरठ में तो मेरी अश्लील पोस्टरों पर ड्रग माफिमैया छपवाकर चिपकवा दिए गए। ड्रग माफिया और कुछ लोग लगातार मेरे पीछे पड़े हुए हैं। फिलहाल मामला कोर्ट में हैं और मुझे न्याय व्यवस्था पर भरोसा है। इतना ही नहीं 1948 से आश्रम चल रहा है। हमारे यहां कोबरा भी निकलता है तो उसे मारते नहीं है। जीव हिंसा करने वालों के लिए जगह नहीं है।

पत्नी की रजामंदी से लिया ब्रह्मचर्य

baba gurmit ram rahim film the messenger of god.

संत गुरमीत ने बताया, उन्हें घर छोड़े और ब्रह्मचर्य का पालन करते हुए लंबा अरसा हो गया। उनके दो बेटियां और एक बेटा है। लेकिन परिवार को छोड़ने का फैसला उन्होंने पत्नी की रजामंदी से लिया था।

फिल्म के बारे में गुरमीत ने बताया कि फिल्म 16 जनवरी को रिलीज हो रही है। ये फिल्म ईश्वर का संदेश लोगों तक पहुंचाएगी। फिल्म में नशामुक्ति, वैश्यावृत्ति और 15 सामाजिक मुद्दों को उठाया गया है। युवा सत्संग जाना पसंद नहीं करते इसलिए उन तक मैसेज पहुंचाने के लिए फिल्म को माध्यम के रूप में चुना।

मजेदार बाद ये है कि फिल्म के सारे गाने खुद गुरमीत ने गाए हैं। फिल्म में तीन हीरोइने हैं जो उनकी बेटी के रोल में हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म 13 लाख लोगों ने एक्टिंग की है। ‘नेवर एवर’ गाने की शूटिंग में 1.25 लाख लोग तीन दिन तक डटे रहे थे।

संत राम रहीम ने बताया कि वह फिल्म की कमाई थैलसीमिया और एड्स के मरीजों के ‌इलाज के लिए दान कर देंगे। फिल्म में ब्लैक मनी लगे होने की बात पर उन्होंने कहा कि वह राजस्थानी के बेहद संपन्न परिवार से हैं। उन्हें पैसे के लिए ये सब करने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed