फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BA student hanged herself before her birthday

Lucknow News: जन्मदिन से पहले बीए की छात्रा ने लगा ली फांसी

Mon, 04 Sep 2023 02:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 04 Sep 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
BA student hanged herself before her birthday
लखनऊ। आशियाना इलाके में रहने वाली बीए की छात्रा 17 वर्षीय गुनगुन उर्फ आर्या ने शनिवार रात फांसी लगा ली। परिजनों ने पुलिस को सिर्फ डिप्रेशन की बात बताई है। छात्रा का 12 सितंबर को जन्मदिन था।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर एके पांडे के मुताबिक, सेक्टर-एच इलाके में प्राइवेट कंपनीकर्मी संजय अग्निहोत्री परिवार संग रहते हैं। उनकी बेटी गुनगुन केकेसी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी।
विज्ञापन

शनिवार रात करीब दस बजे पहली मंजिल पर बने टिनशेड में पढ़ाई करने की बात कहकर चली गई। संजय के अनुसार, थोड़ी देर के बाद भतीजे का फोन आया और उसने गुनगुन से बात करने की इच्छा जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटा भाई अक्षत बहन को बुलाने ऊपर पहुंचा तो देखा कि गुनगुन का शव फंदे से लटक रहा था। इंस्पेक्टर का कहना है कि छात्रा ने आत्महत्या क्यों की, इसकी जांच की जा रही है। परिजनों ने सिर्फ छात्रा के डिप्रेशन में होने की बात बताई है।


मोहनलालगंज में किशोर ने लगा ली फांसी
मोहनलालगंज के दहियर शिवढरा में रहने वाले राकेश के बेटे करन रावत (17) ने शनिवार को फांसी लगा ली। किशोर ने किन कारणों के चलते आत्महत्या की है, इसका पता नहीं चल सका है। पीजीआई के जगतखेड़ा में राकेश परिवार संग रहते हैं। उनके अनुसार, कुछ वक्त पहले बेटे करन का मोहल्ले में कुछ विवाद हो गया था। इसके बाद वह मोहनलालगंज के दहियर शिवढरा में जाकर दूसरे मकान में रहने लगे। करन लोहे का जाल बांधने का काम करता था। शनिवार को करन काम से लौटा और कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर छत में लगी बांस-बल्ली में साड़ी के फंदे के सहारे फांसी लगा ली। काफी देर तक जब करन बाहर नहीं निकला तो भाई मुकेश ने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन जवाब नहीं मिला। इसके बाद उसने कमरे की छत में चढ़कर सीमेंट की चादर हटाई तो करन का शव लटकता मिला। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed