फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   B.Tech student made device for generate electricity

बीटेक स्टूडेंट ने बनाई ऐसी डिवाइस, दरवाजों से जलेंगे घर के बिजली उपकरण

Sat, 01 Sep 2018 03:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 01 Sep 2018 03:11 PM IST
विज्ञापन
B.Tech student made device for generate electricity
अभिषेक सिंह - फोटो : अमर उजाला
ऊर्जा संरक्षण को लेकर सरकार जितनी सजग है उतनी ही युवा पीढ़ी भी इसे बचाने में जुटी है। ऐसे ही एक मेधावी छात्र ने ऐसी डिवाइस तैयार की है। जिसके जरिए घर के दरवाजों के खुलने और बंद होने यानी घूमने पर बिजली पैदा होगी।
विज्ञापन


यह कमाल किया है लखनऊ के एसआर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के बीटेक मैकेनिकल फाइनल ईयर के छात्र अभिषेक सिंह ने। उन्होंने बताया अधिकतर लोग घरों और होटलो के दरवाजों में डोर क्लोजर लगवाते हैं, जिससे वे स्वतः बंद हो जाते हैं।
विज्ञापन


इस तरह दरवाजे दिन में कई बार खुलते और बंद होते हैं। ऐसे दरवाजों में गियर बॉक्स लगाकर उसे डायनमो से जोड़ देते हैं। डायनमो का प्रयोग मैकेनिकल एनर्जी को इलेक्ट्रिकल एनर्जी में कन्वर्ट करने में होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरवाजा जितनी बार घूमेगा, डायनमो मैकेनिकल एनर्जी को इलेक्ट्रिकल एनर्जी में कनवर्ट करके बिजली पैदा की जा सकेगी। इस बिजली का स्टोरेज करके उसका प्रयोग एलईडी बल्ब आदि में किया जा सकता है। इस प्रोजेक्ट में ज्यादा खर्च भी नहीं आएगा। वहीं इसके ज्यादा मात्रा में लगाने से काफी बिजली भी इकट्ठा की जा सकेगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed