{"_id":"5d1c5dc88ebc3e3c7239b07c","slug":"b-tech-student-body-found-hanging-in-mohanlalganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहनलालगंज: नवनिर्मित मकान में फंदे से लटकता मिला बीटेक स्टूडेंट का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहनलालगंज: नवनिर्मित मकान में फंदे से लटकता मिला बीटेक स्टूडेंट का शव
Thu, 04 Jul 2019 12:48 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 04 Jul 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्माणाधीन मकान में बीटेक छात्र का शव रस्सी के सहारे लटकता मिला। पुलिस प्रेम प्रसंग में आत्महत्या किए जाने की बात कह रही है। प्रभारी निरीक्षक गऊदीन शुक्ल के मुताबिक, भदेसुवा के रामसिंह रावत का बेटा धीरज निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक की पढ़ाई करता था।
विज्ञापन
वह मंगलवार रात खाना खाने के बाद निर्माणाधीन मकान में सोने चला गया। सुबह वापस घर न आने पर मां श्यामवती बेटे को जगाने पहुंची तो उसका शव लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस को तलाशी के दौरान मृतक का सेलफोन बरामद हुआ, जिसमें एक लड़की से रात में चैटिंग की बात सामने आई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक की उस लड़की से मित्रता थी।
विज्ञापन
रात में लड़की और मृतक के बीच चैटिंग हुई है। जिसमें लड़के ने लड़की को आखिरी बार बात करते हुए मरने की बात कही है। तब लड़की ने आत्महत्या से मना किया था। चैटिंग मिलने पर पुलिस ने लड़की से पूछताछ की। पूछताछ में लड़की ने मित्रता की बात स्वीकार की है। परिवारीजन हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन