फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   B ed degree holders will have chance to become teachers in primary schools.

बीएड डिग्रीधारकों के लिए खुशखबरी, मिलेगा प्राइमरी टीचर बनने का मौका, एनसीटीई ने किया संशोधन

Wed, 04 Jul 2018 10:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 04 Jul 2018 10:36 AM IST
विज्ञापन
B ed degree holders will have chance to become teachers in primary schools.
प्रतीकात्मक तस्वीर

यूपी के लाखों बीएड पास अभ्यर्थियों के लिए खुशी का मौका है। अब वो भी प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक बन सकेंगे। राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) ने प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक बनने की अर्हता में संशोधन करते हुए बीएड को भी शामिल कर लिया है। लखनऊ के एक बीएड डिग्रीधारी युवा का कहना है कि ये हमारे लिए खुशी का मौका है। अब हमें प्राथमिक विद्यालयों में होने वाली भर्तियों में भी आवेदन करने का मौका मिल सकेगा।

विज्ञापन


दरअसल, साल 2010 में जारी अधिसूचना में बीएड डिग्रीधारकों को सिर्फ उच्च प्राथमिक विद्यालयों में ही आवेदन करने तक सीमित कर दिया गया था, लेकिन अधिसूचना में संशोधन होने से उनके लिए अब और मौके खुल गए हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि यूपी में बीएड की करीब दो लाख सीटें हैं। एनसीटीई द्वारा प्राथमिक विद्यालयों में भर्ती के लिए योग्यता दो वर्षी डिप्लोमा पाठ्यक्रम कर देने से बीएड डिग्रीधारियों में गहरी निराशा थी लेकिन अब अधिसूचना में संशोधन होने से उनमें जश्न का माहौल है। अब वो भी प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ा सकेंगे। हालांकि, इसके लिए ग्रजुएशन में 50 फीसदी अंक होना जरूरी है साथ ही ऐसे अभ्यर्थियों के लिए छह महीने का ब्रिज कोर्स पास करना जरूरी होगा। प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक बनने के लिए बीएड के साथ-साथ टीईटी भी आवश्यक होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed