{"_id":"5f8dcb0d1d0112567f14f8f4","slug":"b-ed-counseling-will-be-held-from-november-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 नवंबर से होगी बीएड काउंसलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19 नवंबर से होगी बीएड काउंसलिंग
Mon, 19 Oct 2020 10:51 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 19 Oct 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
बीएड
- फोटो : file photo
लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2020 की काउंसलिंग अब 19 नवंबर से होगी। विश्वविद्यालय के प्रस्ताव पर शासन ने अपनी मुहर लगा दी है। मंगलवार को इसका विस्तृत कार्यक्रम जारी हो सकता है। प्रदेश भर के बीएड कालेजों में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली काउंसलिंग 19 अक्तूबर से शुरू होनी थी।
माना जा रहा है कि अभी भी स्नातक अंतिम वर्ष के रिजल्ट जारी न होने की वजह से कार्यक्रम एक महीने के लिए आगे बढ़ाया गया है। काउंसलिंग स्थगित होने का यह दूसरा मौका था। पहले यह काउंसलिंग 21 सितंबर से शुरू होनी थी जिसे बदलकर 19 अक्तूबर किया गया था। प्रवेश परीक्षा का आयोजन 9 अगस्त को हुआ था। प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट 5 सितंबर को जारी किया गया था। दो लाख से ज्यादा सीट के लिए हुई प्रवेश परीक्षा में कुल 4,31,904 अभ्यर्थी पंजीकृत थे और 3,57,701 अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षा दी थी।