{"_id":"ce0cb025f1da6b1509b89f9c4ceb0da6","slug":"b-ed-counseling-date-final-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीएड काउंसलिंग से जुड़ी हर जरूरी जानकारी देखें यहां...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड काउंसलिंग से जुड़ी हर जरूरी जानकारी देखें यहां...
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 01 Jun 2015 12:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा की 5 जून से शुरू हो रही काउंसलिंग के लिए 19 केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
प्रदेश भर के इन 19 काउंसलिंग केंद्र के समन्वयकों की बैठक सोमवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के जूलॉजी डिपार्टमेंट के ऑडिटोरियम में बुलाई गई है।
प्रो. वाईके शर्मा ने बताया कि बीएड काउंसलिंग केंद्रों के समन्वयकों को काउंसलिंग की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जाएगी। वहीं 2 और 3 जून को इनके डिजिटल स्ग्नेचर एक्टिवेट कर दिए जाएंगे। काउंसलिंग 5 जून से लेकर 20 जून तक होगी।
काउंसलिंग के लिए लाना होगा साथ
बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के स्टेट को-ऑर्डिनेटर प्रो. वाईके शर्मा ने बताया कि काउंसलिंग लेटर अभ्यर्थी www.upbed.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थी को अपने साथ 500 रुपये काउंसलिंग फीस का बैंक ड्राफ्ट और 5 हजार रुपये एडवांस फीस का बैंक ड्राफ्ट साथ लाना होगा। यह बैंक ड्राफ्ट फाइनेंस ऑफिसर लखनऊ विश्वविद्यालय के नाम से बनवाना होगा।
काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थी को अपने साथ 500 रुपये काउंसलिंग फीस का बैंक ड्राफ्ट और 5 हजार रुपये एडवांस फीस का बैंक ड्राफ्ट साथ लाना होगा। यह बैंक ड्राफ्ट फाइनेंस ऑफिसर लखनऊ विश्वविद्यालय के नाम से बनवाना होगा।