फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   B ed counseling date extended for choice lock.

बीएड काउंसलिंग: अब 11 जून तक करें चॉइस लॉक

Fri, 10 Jun 2016 02:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 10 Jun 2016 02:35 AM IST
विज्ञापन
B ed counseling date extended for choice lock.
demo pic - फोटो : amar ujala

बीएड काउंसलिंग के पहले चरण में पहली रैंक से 15 हजार रैंक तक के अभ्यर्थी अब 11 जून की रात 11.59 बजे तक चॉइस लॉक कर सकेंगे।

विज्ञापन


काउंसलिंग के बीच छह अनुदानित कॉलेजों के जुड़ने के कारण सीटें बढ़ने से आयोजक लखनऊ विश्वविद्यालय ने यह निर्णय लिया है।

बीएड के समन्वयक प्रो. वाईके शर्मा ने बताया कि इन छह कॉलेजों के आने से अनुदानित श्रेणी की 300 सीटें बढ़ी हैं। इनमें बरेली, मेरठ और गोरखपुर तीनों ही विश्वविद्यालयों के दो-दो कॉलेज शामिल हैं।
विज्ञापन


अब पहले और दूसरे चरण की कॉलेज आवंटन सूची 12 जून को संयुक्त रूप से जारी होगी। प्रो. शर्मा ने बताया कि जो अभ्यर्थी पहले चॉइस लॉक कर चुके हैं उनको भी अपने विकल्प बदलने का अवसर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक साथ आएगी दोनों चरण की अलॉटमेंट सूची

B ed counseling date extended for choice lock.

विवि के पूर्व में जारी काउंसलिंग शिड्यूल के मुताबिक छह और सात जून को एक से 15 हजार रैंक तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराने वाले अभ्यर्थियों को आठ जून तक चॉइस लॉक करनी थी। इनकी कॉलेज आवंटन सूची नौ जून को जारी की जाती।

वहीं 8 से 10 जून तक 15,001 से 52 हजार रैंक तक वेरिफिकेशन कराने वालों को 11 जून तक चॉइस लॉक करनी है। इनकी सूची 12 जून को जारी की जानी है। लेकिन सीटें बढ़ने के बाद अब इन दोनों चरणों के सभी अभ्यर्थियों को 11 जून तक चॉइस लॉक करने का मौका मिल गया है।

हालांकि लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से यह सुझाव भी दिया गया है कि दूसरे चरण में शामिल 15,001 से 52 हजार रैंक में शामिल अभ्यर्थियों को अनुदानित कॉलेज मिलने की संभावना कम है। इसलिए वह सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों का विकल्प भी भरें।

39,001 से 52 हजार तक का वेरिफिकेशन आज

B ed counseling date extended for choice lock.
demo pic

बीएड काउंसलिंग के चौथे दिन सूबे के 14 जिलों में बने 32 काउंसलिंग केंद्रों पर 6,195 अभ्यर्थियों ने रिपोर्ट किया, जिनमें से 5,991 ने पंजीकरण कराया। गुरुवार को 26,001 से 39 हजार रैंक तक के अभ्यर्थियों को बुलाया गया था।

गुरुवार को आगरा में 437, अलीगढ़ में 249, इलाहाबाद में 579, आजमगढ़ में 141, बरेली में 624, फैजाबाद में 342, गाजियाबाद में 309, गोरखपुर में 395, जौनपुर में 186, झांसी में 164, कानपुर में 584, मेरठ में 685, वाराणसी में 543 और लखनऊ में 753 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया।

शुक्रवार को दूसरे चरण में 39,001 से 52 हजार रैंक तक के अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा। जो अभ्यर्थी किसी वजह से गुरुवार की काउंसलिंग में शामिल नहीं हो पाए, वह भी शुक्रवार को आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed