{"_id":"64ddd0f54a9c145644069b33","slug":"b-ed-applicants-protest-outside-shiksha-nideshalaya-in-lucknow-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: बीएड अभ्यर्थियों ने शिक्षा निदेशालय का किया घेराव, पीआरटी में शामिल करने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: बीएड अभ्यर्थियों ने शिक्षा निदेशालय का किया घेराव, पीआरटी में शामिल करने की मांग की
Thu, 17 Aug 2023 01:19 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 17 Aug 2023 01:19 PM IST
सार
बीएड अभ्यर्थियों ने पीआरटी में शामिल करने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को लखनऊ में शिक्षा निदेशालय का घेराव किया और एनसीटीई में आवेदन करने की मांग की।
विज्ञापन
निदेशालय पर प्रदर्शन करते अभ्यर्थी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेसिक विद्यालय में पीआरटी (कक्षा एक से पांच) में भर्ती के लिए अयोग्य माने गए बीएड अभ्यर्थियों ने बृहस्पतिवार को बेसिक शिक्षा निदेशालय का घेराव किया। अभ्यर्थियों ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि वह यूपी में बीएड अभ्यर्थियों को पीआरटी में शामिल करने के लिए नेशनल काउंसिल फार टीचर एजूकेशन (एनसीटीई) में आवेदन करें।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों ने कहा है कि प्रदेश में 13 से 17 लाख बीएड स्टूडेंट हैं। जिन्होंने पीआरटी में भर्ती के लिए ही बीएड किया है। अब अचानक उन्हें इसके लिए अयोग्य करार दिया गया है। इस मामले में राजस्थान सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में पैरवी नहीं की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बिजली उपभोक्ताओं से मनमानी वसूली: ग्रामीण कनेक्शन वालों से लिया जा रहा शहरी बिल
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अफसरशाही के चंगुल में फंसी फाइलें: एनओसी न मिलने से अटके रिलायंस, अमेजन जैसी कंपनियों के निवेश
अभ्यर्थियों ने कहा कि इसमें काफी ऐसे भी अभ्यर्थी हैं जिन्होंने बीटेक और बीकॉम के बाद बीएड किया हैं। वे पीआरटी के अलावा किसी और शिक्षक भर्ती के लिए योग्य नहीं हैं। ऐसे में प्रदेश सरकार हमारी मांग एनसीटीई तक पहुंचाए।
अभ्यर्थियों ने कहा कि चार साल से टीजीटी-पीजीटी की भर्ती नहीं आई है। ऐसे में उनके पास कोई विकल्प भी नहीं है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने 2018 का गजट पत्र कैंसिल कर दिया है।