{"_id":"6e5103a9c7402cf926eec34df9513a00","slug":"b-ed-2014-entrance-form","type":"story","status":"publish","title_hn":"B.ed 2014: न दबाएं रीफ्रैश या बैक बटन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
B.ed 2014: न दबाएं रीफ्रैश या बैक बटन
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 01 Mar 2014 03:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएड प्रवेश परीक्षा में अब तक मात्र 10 प्रतिशत स्टूडेंट्स की ही फीस जमा हो सकी है।
विज्ञापन
अधिकारियों का कहना है कि स्पष्ट निर्देशों के बावजूद कई छात्र ऑनलाइन फीस भरते समय रीफ्रैश या बैक स्पेस बटन दबा देते हैं, जिस कारण उनके खाते से रुपये कट जाते हैं और फॉर्म भी जमा नहीं होता।
साथ्ा ही सर्वर धीमा होने के कारण भी फीस जमा नहीं हो पा रही है। 25 फरवरी से बीएड प्रवेश परीक्षा के फॉर्म ऑनलाइन भरे जा रहे हैं।
अधिकारियों की मानें तो 25, 26 व 27 फरवरी तक 22, 254 छात्रों ने फॉर्म भरे लेकिन फीस केवल 2,525 की ही जमा हुई। इस पर अधिकारियों का कहना है कि बैंक से फीस ट्रांसफर में कुछ समय लगता है।
विज्ञापन
यह इंटरनेट की स्पीड पर निर्भर करता है। स्पष्ट निर्देश होने के बावजूद अधिकतर छात्र फीस ट्रांसफर की प्रक्रिया में रीफ्रैश या बैक बटन दबा दे रहे हैं, जिससे पूरी प्रक्रिया रद हो जा रही है।
विज्ञापन
इससे छात्र के एकाउंट से फीस तो कट जा रही है लेकिन जमा नहीं होती है। यह बाद में उनके बैंक खाते में स्थानांतरित हो जाती है। इससे छात्र का फॉर्म भर जाता है लेकिन फीस जमा नहीं होती है।
बीएड प्रवेश परीक्षा के राज्य समन्वयक प्रो. ओ पी कंडारी का कहना है कि सॉफ्टवेयर को इस प्रकार तैयार किया जाता है कि कोई भी फीस के साथ छेड़छाड़ न कर सके।
अब इसे ठीक किया जा रहा है। साथ ही छात्रों के पंजीकरण व फोन नंबर लेकर उनकी समस्या का समाधान भी किया जा रहा है।