फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   aziz qureshi praises BJP and rajnath Singh.

राजनाथ सिंह सेकुलर नेता, मुसलमान उनसे साझा करें समस्याएं: अजीज कुरैशी

Fri, 19 Aug 2016 08:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 19 Aug 2016 08:47 PM IST
विज्ञापन
aziz qureshi praises BJP and rajnath Singh.
अजीज कुरैशी व राजनाथ सिंह - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मिजोरम के राज्यपाल रह चुके वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ. अजीज कुरैशी के तेवर शुक्रवार को बदले-बदले नजर आए। भाजपा को हमेशा निशाने पर रखने वाले पूर्व राज्यपाल ने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की खूब तारीफ की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह सेकुलर विचारों वाले नेता हैं। मुसलमानों को अपनी समस्याओं के लिए राजनाथ सिंह से बात करनी चाहिए। उन्होंने राजनाथ सिंह को अटल बिहारी वाजपेयी का सियासी वारिस भी बताया। कुरैशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी तारीफ करते हुए कहा कि आजकल मोदी सेकुलर बातें कर रहे हैं। यह अच्छी बात है।
विज्ञापन


वीवीआईपी गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता में कुरैशी ने कहा कि राज्यसभा की 57 सीटों के लिए पिछले दिनों हुए चुनाव में कांग्रेस व सपा ने एक भी मुस्लिम नेता को टिकट नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, भाजपा ने दो मुसलमानों को राज्यसभा भेजकर कांग्रेस व सपा के चेहरों पर कालिख मल दी है। कांग्रेस व सपा ने ऐसा अपराध किया है कि इन्हें कठघरे में खड़े होकर आने वाली नस्लों को जवाब देना होगा।

पूंजीपति और अपराध जगत से जुड़े लोग पहुंच रहे संसद में

aziz qureshi praises BJP and rajnath Singh.

कुरैशी ने कहा कि सबसे अधिक खेद की बात यह है कि राज्यसभा की 57 सीटों से चुनकर पहुंचे 94 प्रतिशत लोग करोड़पति व अरबपति हैं। इनमें काफी अधिक संख्या अपराध जगत से जुड़े लोगों की है। इनके खिलाफ आम आदमी को बगावत करनी चाहिए। मैं खुद इनके खिलाफ संघर्ष करूंगा। संसद में गरीब, किसान व मजदूरों का प्रतिनिधित्व होना चाहिए।

ओवैसी ने मुस्लिमों को बांटा
कुरैशी ने कहा कि एमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने केवल मुसलमानों को बांटने का काम किया है। वे सेकुलर वोटों को बांट रहे हैं। बिहार में भी ओवैसी ने खूब नुकसान किया। ऐसे नेता कभी मुसलमानों के हितैषी नहीं हो सकते।

राहुल व अखिलेश से अंतिम आशा

aziz qureshi praises BJP and rajnath Singh.

कुरैशी ने कहा कि यूं तो निराशा और मायूसी के इस दौर में राहुल गांधी व अखिलेश यादव अंतिम आशा के रूप में दिखाई देते हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अभी सोनिया गांधी को ही राष्ट्रीय अध्यक्ष रहना चाहिए। राहुल को अभी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बजाय अपने काम पर ध्यान देना चाहिए।

मुस्लिम धर्मगुरु न करें राजनीति
कुरैशी ने कहा कि मुस्लिम धर्मगुरु चाहे वे शिया हों या सुन्नी या फिर बरेलवी हों या देवबंदी, सभी को राजनीति से दूर रहना चाहिए। धर्मगुरुओं को केवल धर्म से जुड़ी बातें करनी चाहिए। उन्हें समाज को आपसी भाईचारा बनाकर रहने की सलाह देनी चाहिए।

मुस्लिमों को चाहिए आबादी के हिसाब से नौकरी
पूर्व राज्यपाल ने कहा कि मुस्लिमों को केवल तृतीय श्रेणी व चतुर्थ श्रेणी के पदों में आबादी के हिसाब से नौकरी चाहिए, लेकिन राजनीतिक दल मुस्लिमों का इस्तेमाल वोट बैंक की तरह करते हैं। केवल कांग्रेस ने ही मुसलमानों को सम्मान दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed