{"_id":"6907c3c099cfeacfb30ba3c2","slug":"azamgarh-loses-lucknow-in-last-four-lucknow-news-c-13-1-lko1072-1454024-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आजमगढ़ हारा, लखनऊ अंतिम चार में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आजमगढ़ हारा, लखनऊ अंतिम चार में
विज्ञापन
बाबू स्टेडियम में लखनऊ और आजमगढ़ के बीच मैच के दाैरान एक्शन में खिलाड़ी।
लखनऊ। मेजबान लखनऊ मंडल सहित अयोध्या, गोरखपुर और वाराणसी ने राज्यस्तरीय समन्वय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में जगह बनाई। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेली जा रही प्रतियोगिता में लखनऊ की खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का नजारा पेश किया और आजमगढ़ के खिलाफ 14-12 के अंतर से जीत दर्ज की।
मैच के दौरान विजेता टीम से ऋतु पाल ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए छह गोल दागे। प्रतियोगिता के तहत शाम के सत्र में हुए पहले क्वार्टर फाइनल में अयोध्या मंडल ने बस्ती को शानदार अंदाज में 14-6 से पराजित किया। अयोध्या की तरफ से राधा और सविता ने चार-चार करने में सफलता हासिल की जबकि बस्ती कुछ खास चुनौती पेश नहीं कर सकी।
प्रतियोगिता का दूसरा क्वार्टर फाइनल गोरखपुर और झांसी के मध्य खेला गया। इसमें गोरखपुर ने झांसी को 8-3 के अंतर से पराजित करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया। गोरखपुर की टीम से प्रिया ने सर्वाधिक तीन गोल दागे।
विज्ञापन
एक अन्य क्वार्टर फाइनल में वाराणसी मंडल ने विंध्याचल मंडल को 12-2 के अंतर से पराजित किया। एकतरफा रहे मुकाबले में वाराणसी से काजल ने सर्वाधिक चार गोल दागे। इससे पूर्व प्रतियोगिता में सुबह के सत्र में खेले गए लीग मैचों में अलीगढ़ ने कानपुर को 5-1 से हराया। वहीं वाराणसी ने आगरा को 9-2 और विंध्याचल ने बरेली को 12-3 से शिकस्त देते हुए पूरे अंक प्राप्त किए।