{"_id":"614a1368fd1069075e264dcd","slug":"azam-s-troubles-are-not-reducing-ed-again-interrogated-in-closed-room-for-four-hours-in-money-laundering-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम नहीं हो रहीं आजम की मुश्किलें : मनी लांड्र्रिंग केस में ईडी ने बंद कमरे में फिर चार घंटे की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम नहीं हो रहीं आजम की मुश्किलें : मनी लांड्र्रिंग केस में ईडी ने बंद कमरे में फिर चार घंटे की पूछताछ
Tue, 21 Sep 2021 10:46 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 21 Sep 2021 10:46 PM IST
सार
रामपुर सांसद व सपा नेता आजम खान 27 फरवरी 2020 से सीतापुर जेल में कई मामलों में बंद हैं। मेदांता अस्पताल से 10 सितंबर को वह डिस्चार्ज होकर जेल में आए थे।
विज्ञापन
आजम खां
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा नेता व सांसद आजम खान से सोमवार को तीन घंटे की पूछताछ के बाद मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने फिर जेल में दस्तक दी। आजम से करीब चार घंटे तक लंबी पूछताछ की। इसके बाद अधिकारी लौट गए। रामपुर सांसद व सपा नेता आजम खान 27 फरवरी 2020 से सीतापुर जेल में कई मामलों में बंद हैं। मेदांता अस्पताल से 10 सितंबर को वह डिस्चार्ज होकर जेल में आए थे। सोमवार को हाईकोर्ट का आदेश लेकर जेल में पहुंची ईडी की टीम ने करीब तीन घंटे तक आजम खान से बंद कमरे में पूछताछ की थी।
विज्ञापन
मंगलवार को फिर ईडी की टीम ने दोपहर करीब 12 बजे जेल में दस्तक दी। टीम के अधिकारी शाम चार बजे जेल से चले गए। बताया जाता है कि ईडी ने मनी लांड्रिंग के मामले में आजम से पूछताछ की है। सोमवार को भी इसी मसले पर पूछताछ की थी। जेल अधीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को भी ईडी की टीम में शामिल चंदन पुगलिया, पंकज त्रिपाठी पूछताछ करने जेल आए थे। टीम ने करीब चार घंटे तक पूछताछ की। क्या पूछताछ हुई, इस बारे में जेल प्रशासन को कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन