{"_id":"d64d22839456030a3f7706d5d9fc06bf","slug":"azam-khan-verbal-attack-on-bjp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर तो बना है, भाजपा बेकार का प्रोपगेंडा मचा रही: आजम खां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर तो बना है, भाजपा बेकार का प्रोपगेंडा मचा रही: आजम खां
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Fri, 18 Dec 2015 03:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या में मंदिर तो बना हुआ है। भाजपा सिर्फ प्रोपगेंडा मचा रही है। वह पहले मंदिर के नाम पर लिए गए करोड़ों रुपये के चंदे का हिसाब दे।
विज्ञापन
फिर इस पर राजनीति करे। यह कहना है कि यूपी के संसदीय कार्य एवं नगर विकास मंत्री आजम खां का। वह बृहस्पतिवार को उन्नाव में एक निजी कार्यक्रम में आए थे।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए आजम खां ने कहा कि बीफ के नाम पर राजनीति कर रही भाजपा ने विश्व के सबसे बड़े बीफ एक्सपोर्टर से दो सौ करोड़ रुपये का चंदा लिया है।
विज्ञापन
वह इसका भी हिसाब दे। भाजपा अपने राजनीतिक फायदे के लिए मंदिर को बार-बार मुद्दा बनाती है, जबकि अयोध्या में मंदिर तो बना हुआ है।
उन्होंने कहा कि गाय हो या कोई और पशु उसकी हत्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने गंगा सफाई का मुद्दा उठाते हुए कहा कि भाजपा के लोग पहले यह बताएं कि आखिर गंगा कब तक साफ होगी।
विज्ञापन