फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Azam Khan targets Sakshi Maharaj.

‘रेप का आरोपी है मदरसों पर अंगुली उठाने वाला'

Wed, 17 Sep 2014 02:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी Updated Wed, 17 Sep 2014 02:07 AM IST
विज्ञापन
Azam Khan targets Sakshi Maharaj.

प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने भाजपा सांसद साक्षी महाराज का नाम लिए बगैर कहा कि ऐसा शख्स मदरसों को आईएसआई के अड्डे बताने की हिमाकत कर रहा है जो खुद रेप का आरोपी है और सीबीआई ने भी उसे आरोपी बनाया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सिर्फ लाल, पीले कपड़े पहनने से ही कोई संत नहीं हो जाता। नगर विकास मंत्री ने पीएम मोदी व भाजपा पर भी निशाना साधा और कहा कि लोकसभा व विधानसभा के उपचुनावों में सपा को मिली जीत कौमी एकता की मिसाल है।
विज्ञापन


आजम ने कहा, कांग्रेस ने यदि लोकसभा चुनाव में सपा का साथ दिया होता तो आज नतीजा कुछ और होता। मंगलवार को शहर में नगरपालिका के समीप मुगल दरबार हाल में आयोजित ईद व सद्भावना मिलन समारोह में आजम खां ने कहा कि जो मदरसों पर यह आरोप लगा रहे हैं कि यहां पर देश को बांटने व आईएसआई एजेंटों को बनाने की शिक्षा दी जाती है वह खुद ही देशद्रोही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी पर भी साधा निशाना

Azam Khan targets Sakshi Maharaj.

आजम बोले, आज जो लोग लव जिहाद की बात कह रहे हैं उनको इसके बारे में पता ही नहीं है। उन्होंने लव को मोहब्बत व जेहाद को बुराई के खिलाफ संघर्ष बताया। कहा, हिंदुस्तान कौमी एकता का प्रतीक है, कोई भी फिरकापरस्त ताकतें देश में एकता व भाईचारे को खत्म नहीं कर सकती है।

अपने 40 मिनट के भाषण में आजम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बगैर कहा कि वह आज इतने बडे़ अंतर्यामी हो गए हैं जो भविष्य की बातों को पहले ही जान लेते है। कहा था स्विस बैंक का काला धन आने वाला है अब सिर्फ विदेशों का दौरा कर देशवासियों को सपने दिखा रहे है।

कार्यक्रम का संचालन कर रहे हशमतुल्ला ने जब कृषि राज्यमंत्री राजीव कुमार सिंह को मंच पर बोलने के लिए बुलाया तो उस समय आजम खां अपनी कुर्सी से उठकर कार्यक्रम से बाहर चले गए थे जिस पर कृषि मंत्री ने वन मंत्री फरीद महफूज किदवई से भाषण देने को कहा।

दोनों मंत्रियों के बीच कुछ देर तक पहले आप पहले आप होता रहा, बाद में फरीद किदवई ही मंच पर बोलने गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed