फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Azam Khan speaks over law and order of Uttar Pradesh.

'इंसानियत को शर्मसार करने वाले जीते'

Wed, 21 Jan 2015 09:13 AM IST
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 21 Jan 2015 09:13 AM IST
विज्ञापन
Azam Khan speaks over law and order of Uttar Pradesh.

प्रदेश में सांप्रदायिक तनाव को लेकर एक सवाल पर विधानसभा में भाजपा के सतीश महाना व संसदीय कार्य मंत्री आजम खां के बीच शायराना अंदाज में नोक-झोंक हुई। महाना के सवाल के जवाब में आजम ने बताया कि अप्रैल 2014 से 25 अगस्त 2014 तक प्रदेश में सांप्रदायिक तनाव की कुल छह घटनाएं हुईं। आजम ने दंगों की रोकथाम के लिए सरकार की ओर से उठाए जाने वाले कदमों की विस्तार से जानकारी दी।

विज्ञापन


महाना ने कानपुर में सांप्रदायिक तनाव की एक घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि मूल कारण पर कार्रवाई नहीं होती। छोटी चिंगारी पर ही पानी डाल देना चाहिए ताकि वह बड़ी आग न बन सके। जिसकी वजह से घटनाएं होती हैं उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं होती?
विज्ञापन


आजम ने अपने अंदाज में कहा, छोटी चिंगारी से क्या हुआ? किसको फायदा हुआ? इस पर चर्चा न हो तो ही बेहतर है। मुजफ्फरनगर में इंसानियत को शर्मशार करने वाले जीत गए। पाकिस्तान जाने के लिए कहने वाले मंत्री बन गए। चिंगारी को रोकने की जरूरत है। जहां भी सांप्रदायिक तनाव हुए सरकार ने नियंत्रण कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

...लोग उदासी का सबब पूछेंगे

Azam Khan speaks over law and order of Uttar Pradesh.

इस पर महाना ने कहा, उन्होंने साफ मन से सवाल किया था लेकिन संसदीय कार्य मंत्री इसे दूसरी ओर ले जा रहे हैं। बात निकलेगी तो दूर तलक जाएगी। आजम कहां चूकने वाले थे। बोले-लोग उदासी का सबब पूछेंगे। पूरा मिसरा नहीं पढ़ा। प्रश्न किया पर चेहरे पर शर्मिंदगी थी। प्रश्न में धार नहीं थी।

मुजफ्फरनगर में जलते घर, मारे जाते लोग, पलायन करते लोग, सब तैर रहा होगा आंखों में। चिंगारी को भड़काने वालों पर सरकार ने कार्रवाई की है और आगे भी होगी।

ओवरहेड टैंक बनवाएंगे
भाजपा के लोकेंद्र सिंह के एक सवाल के  जवाब में आजम ने कहा कि कहीं भी नगरीय क्षेत्र में अगर पानी की समस्या है तो सदस्य लिखकर दे दें वहां ओवरहेड टैंक बनवा दिया जाएगा।

नालों की सफाई कराएंगे

भाजपा के मनीष असीजा केएक सवाल के जवाब में आजम ने माना कि नाले-नालियों की जितनी सफाई होनी चाहिए नहीं हो रही है। उन्होंने कहा, निकायों के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों पर सरकार का बहुत अंकुश नहीं रहता है। पूर्व में अनियोजित तरीके से काम हुआ जिसकी वजह से समस्या है। कोशिश की जा रही है कि नाले-नालियों की सिल्ट सफाई हो और पानी की निकासी ठीक से हो सके।

अपराधियों द्वारा रंगदारी मांगने पर सरकार गंभीर

Azam Khan speaks over law and order of Uttar Pradesh.

कांग्रेस के अनुग्रह नारायण सिंह के एक सवाल के जवाब में आजम ने बताया कि गंगा को प्रदूषण मुक्त करने के लिए 8 नगरों में 12 सीवरेज योजनाएं स्वीकृत की गई हैं जिस पर काम चल रहा है।

इसके अलावा छह परियोजनाएं केंद्र को स्वीकृति के लिए भेजी गई हैं। उन्होंने कहा, सदस्य के सुझाव पर इलाहाबाद में गंगा किनारे बने शौचालयों को हटाया जा सकता है। महाना ने कानपुर के लिए परियोजनाओं के बारे में पूछा तो आजम ने चुटकी ली कि सभी कुछ कानपुर ही ले लेगा।

भाजपा के सुरेश राणा के एक सवाल के जवाब में आजम ने बताया कि जनवरी से लेकर अगस्त 2014 तक अपराधियों द्वारा व्यापारियों से रंगदारी मांगने के 99 मामले दर्ज हुए। इस दौरान 11 व्यापारियों की हत्या हुई। व्यापारियों से रंगदारी मांगने, हत्या तथा अन्य उत्पीड़न पर सरकार गंभीर है। हत्याओं को किसी तरह वाजिब नहीं ठहराया जा सकता।

आजम बोले, सरकार ने इस पर कार्रवाई करने के साथ-साथ मुआवजा भी दिया है। व्यापारियों की सुरक्षा के लिए सरकार सतर्क है। राणा द्वारा बिजनौर के एक दवा व्यापारी विपिन की हत्या करने वालों की गिरफ्तारी न होने की बात कही तो आजम ने कहा, दिखवाएंगे कि गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed