फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   azam khan says my nephew send cart for mulayam singh.

आजम खां को महंगा पड़ेगा 'तालिबानी फंड'

Sun, 23 Nov 2014 10:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर। Updated Sun, 23 Nov 2014 10:20 AM IST
विज्ञापन
azam khan says my nephew send cart for mulayam singh.

नगर विकास मंत्री आजम खां ने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम को शाही और नवाबी बताए जाने पर कड़ा ऐतराज जताया।

विज्ञापन


आयोजन पर हुए खर्च पर सफाई दी कि नेता जी का इस्तकबाल न तो शाही था और न ही नवाबी। जिस बग्घी पर 70 लाख खर्च किए जाने की बात कही जा रही है, वह मेरे भांजे ने लंदन से उपहार में भेजी थी।
विज्ञापन


आजम खां ने शनिवार को जौहर विवि में आयोजित जनसभा में कहा कि आयोजन को लेकर जो खबरें चल रही हैं, वो सच्चाई से परे हैं। मीडिया के लिए तो मैं एक आइटम हो गया हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कभी मुझे मुजफ्फरनगर दंगे का दोषी करार दिया जाता है, तो कभी मेरे से पास से कारतूस बरामद करा दिया जाता है।
उन्होंने कहा कि नेता जी के स्वागत में जो गेट लगे हैं, उसे यहां के एक-एक मजदूर ने तैयार किया है।

अगर गेट और सजावट चुनौती हैं, तो रामपुर के लोग अपने नेता के स्वागत के लिए खून से फूल बनाकर ले आएंगे।

मुजफ्फरनगर दंगों को लेकर आजम खां ने एक बार फिर सफाई दी। अगर मैं दोषी साबित होता हूं तो उनको कुतुबमीनार पर फांसी दे दी जाए। मुझे तो मेरी बेगुनाही की सजा मिल रही है।

आजम खां के खिलाफ कोर्ट में याचिका

azam khan says my nephew send cart for mulayam singh.

रामपुर स्थित जौहर अली विश्वविद्यालय के कुलाधिपति और नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां के खिलाफ मुरादाबाद की अदालत में याचिका दाखिल की गई है।

शिवसेना के प्रदेश उप प्रमुख की ओर से दाखिल की गई इस याचिका में आजम खां के खिलाफ देशद्रोह के आरोप में केस दर्ज करने का आदेश देने की गुहार लगाई गई है।

मुगलपुरा निवासी शिवसेना के प्रदेश उप प्रमुख विपिन भटनागर ने यह याचिका अपने अधिवक्ता राजवीर सिंह चौहान के माध्यम से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में दाखिल की है।

इसमें कहा गया है आजम खां ने खुद बयान देकर स्वीकार किया है कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर उन्होंने जो करोड़ों रुपये पानी की तरह बहाए हैं वो उन्हें आतंकी संगठन तालिबान, मोस्ट वांटेड माफिया डॉन दाऊद इब्राहीम और अबू सलेम से मिले हैं, ऐसे में उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज होकर तफ्तीश होनी चाहिए।

अधिवक्ता राजवीर सिंह का कहना है कि कोर्ट ने इस मामले में पुलिस से रिपोर्ट तलब कर ली है और अगली सुनवाई दो दिसंबर को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed