{"_id":"57892d374f1c1ba64e13f35e","slug":"azam-khan-says-i-fear-to-go-to-governor-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम खां बोले, 'मैं डरता हूं इसलिए यूपी के राजभवन नहीं जाता'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम खां बोले, 'मैं डरता हूं इसलिए यूपी के राजभवन नहीं जाता'
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 16 Jul 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
आजम खान
राज्यपाल राम नाईक से नाराजगी के मुद्दे पर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आजम खां ने कहा, वे ज्यादा कुछ कह नहीं सकते, क्या पता कब बर्खास्त कर दिए जाएं। उन्हें डर लगता है, इसलिए राजभवन भी नहीं जाते।
विज्ञापन
हालांकि कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा, रामपुर के जिन लोगों ने मेरे नाम की सुपारी दे रखी है, वहां उनका स्वागत होता है। आजम शुक्रवार को यहां उप्र शिया वक्फ बोर्ड कार्यालय में मीडियाकर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे।
विज्ञापन
बिसाहड़ा कांड में मुकदमे को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, दिल्ली में प्रधानमंत्री के आवास के पास पांच सितारा होटलों में भी वही परोसा जा है। सरकार को वहां भी कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन