{"_id":"383b8e3be376237dc16476cdb74c68a8","slug":"azam-khan-puts-question-on-smriti-irani-s-education-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजम का दावा, यूपी के अनपढ़ शिक्षामंत्री को मैंने हटवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम का दावा, यूपी के अनपढ़ शिक्षामंत्री को मैंने हटवाया
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
Updated Sun, 21 Feb 2016 07:19 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी पर निशाना साधते-साधते नगर विकास मंत्री आजम खां अपनी ही सरकार को घेर बैठे। उन्होंने कहा कि शिक्षामंत्री को इतना शिक्षित तो होना ही चाहिए कि कोई सवाल न उठा पाए।
विज्ञापन
स्कूल न जाने वाले व्यक्ति को हमारी सरकार में भी शिक्षामंत्री बना दिया गया था। बाद में सीएम से कहकर उन्हें हटवाया। स्मृति पर तंज कसते हुए कहा कि जिस देश की शिक्षामंत्री की शिक्षा पर ही सवाल उठ रहे हों, वहां शिक्षा का क्या भविष्य होगा?
विज्ञापन
रामपुर में शनिवार को रजा पीजी कॉलेज के सेमिनार में आजम ने कहा, मेरी अपनी सरकार में एक साहब वजीर हुए। शपथ लेकर मेरे ऑफिस आए। मैंने कहा, तुम बड़े मुकद्दर वाले हो। स्कूल का मुंह तक नहीं देखा और शिक्षामंत्री हो गए।
विज्ञापन
Trending Videos
प्रधानमंत्री को सोचना चाहिए
तब उन्होंने अपनी मूंछें उठाकर कहा- बहुत अच्छा मंत्री साबित होऊंगा। आजम ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री से बात की।
कहा, इन्हें एजुकेशन मिनिस्टर बनाकर आपने शिक्षा को अपमानित किया है। तब मुख्यमंत्री ने उन महोदय का विभाग बदल दिया।
आजम ने कहा कि जब मैं अपनी सरकार के मंत्री के बारे में सवाल उठा सकता हूं तो केंद्र सरकार के मंत्री से कहना चाहता हूं कि उनकी शिक्षा पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। इस बारे में प्रधानमंत्री सोचें।