फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   azam khan presented in front of SIT

जल निगम भर्ती घोटाले में आजम खां की पेशी, बोले- बहुत अपमानित कर चुकी सरकार

Mon, 22 Jan 2018 02:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 22 Jan 2018 02:37 PM IST
विज्ञापन
azam khan presented in front of SIT
एसआईटी के सामने पेश होने जाते आजम खां।

जल निगम की 1300 भर्तियों में धांधली के मामले में सोमवार को आजम खां एसआईटी के सामने पेश हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार कुछ करे या ना करे, कम से कम चोरों की फेहरिस्त में मेरा नाम तो आ गया। इतना तो सरकार अपमानित कर चुकी है,  इससे ज्यादा अपमान क्या करेंगे। 

विज्ञापन


एसआईटी ने पूर्व नगर विकास सचिव एसपी सिंह और ओएसडी आफाक से पूछताछ के बाद 16 जनवरी को नोटिस जारी कर आजम खां को 22 जनवरी को एसआईटी के समक्ष हाजिर होने के लिए कहा था।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक आज आजम खां और पूर्व नगर विकास सचिव एसपी सिंह को आमने-सामने बैठकार पूछताछ की जाएगी।

बता दें कि सपा सरकार में विधानसभा चुनाव के ठीक पहले जल निगम प्रबंधन द्वारा आनन-फानन में एई, जेई, आशुलिपिक व नैतिक लिपिक के कुल 1300 पदों पर भर्तियां की गई थीं।  कुछ अभ्यर्थियों ने भर्तियों में धांधली को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट के निर्देश पर निगम के ही अधीक्षण अभियंता स्तर के एक अधिकारी से जांच कराई गई थी, जिसमें भर्ती प्रक्रिया में धाधंली की पुष्टि हुई थी। इसके बाद नई सरकार ने भी इस मामले की जांच एसआईटी को सौंप दी थी।

उस समय सरकार के कद्दावर मंत्री मोहम्मद आजम खां नगर विकास मंत्री होने के साथ ही जल निगम के अध्यक्ष पद पर भी काबिज थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed