{"_id":"59ece4834f1c1b6d548b8606","slug":"azam-khan-on-merger-of-shia-and-sunni-waqf-board-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिया-सुन्नी वक्फ बोर्ड के विलय की संभावना पर योगी सरकार पर बरसे आजम खां, जानें- क्या कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिया-सुन्नी वक्फ बोर्ड के विलय की संभावना पर योगी सरकार पर बरसे आजम खां, जानें- क्या कहा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 23 Oct 2017 10:57 AM IST
विज्ञापन
यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां ने प्रदेश में शिया व सुन्नी वक्फ बोर्ड के विलय की सम्भावना पर गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि ये सही नहीं है। आजम ने बताया कि मैंने खुद मंत्री रहते हुए दोनों बोर्ड के विलय को लागू नहीं किया था। मैं आज भी नहीं चाहता कि दोनों का विलय हो जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा को माफी मांगनी चाहिए कि उनकी सरकार को ये नहीं मालूम कि संसद से ये नियम बने जमाना हो गया।
ये हैं पूरा मामला- एक होंगे शिया व सुन्नी वक्फ बोर्ड, यूपी मुस्लिम बोर्ड का होगा गठन, विलय की तैयारी शुरू
विज्ञापन
वहीं, मामले पर वक्फ राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने सकारात्मक रुख दिखाया है। उन्होंने कहा कि दोनों ही बोर्ड में भ्रष्टाचार होता रहा है। विलय पर सरकार कानूनी सलाह लेगी और जो भी बेहतर होगा किया जाएगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि यूपी सरकार शिया व सुन्नी वक्फ बोर्ड को एक कर यूपी मुस्लिम वक्फ बोर्ड बनाने जा रही है।