फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   azam khan on film padmavati.

आजम खां ने याद दिलाई मुगल-ए-आजम, कहा- जो अंग्रेजों के दलाल थे वही कर रहे पद्मावती का विरोध

Tue, 21 Nov 2017 04:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 21 Nov 2017 04:54 PM IST
विज्ञापन
azam khan on film padmavati.
यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां - फोटो : amar ujala

यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां भी फिल्म पद्मावती के विवाद में कूद पड़े। उन्होंने लोगों को मुगल-ए-आजम फिल्म की याद दिलाकर विरोध करने वालों पर करारे प्रहार किए। रामपुर में एक सभा को संबोधित करते हुए आजम खां ने कहा, 'हम 40 साल से कह रहे हैं कि राजा-महराजा अंग्रेजों के दलाल थे। जो लोग अंग्रेजों के दलाल थे वही आज फिल्म का विरोध कर रहे हैं।'

विज्ञापन


आजम ने कहा कि हमने तो एक नौ लखा गाने वाली को रामपुर से दो बार सांसद बनाया। आजम बोले, एक फिल्म आई थी मुगल-ए-आजम। जिसमें अनारकली को अकबर के बेटे की महबूबा दिखाया गया था। बाप को बेटे के सामने युद्घ के मैदान में खड़ा किया गया। इसका हकीकत से कोई वास्ता नहीं है। मुसलमानों ने कभी इसका विरोध नहीं किया, क्योंकि मुसलमानों का दिल इतना छोटा नहीं कि एक फिल्म उनके इतिहास को खराब कर दे।
विज्ञापन


वहीं, उन्होंने बिना नाम लिए भाजपा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि नफरत फैलाकर सत्ता तो पाई जा सकती है लेकिन सरकार नहीं चलाई जा सकती है।

आजम का बयान ऐसे वक्त में आया जब कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने फिल्म पद्मावती की रिलीज का विरोध किया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राजस्‍थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने फिल्म को लोगों की भावनाओं को आहत करने वाला बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

योगी बोले, संजय-दीपिका के खिलाफ भी हो कार्रवाई

azam khan on film padmavati.
सीएम योगी आदित्यनाथ

जबकि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि अगर दीपिका की नाक काटने और भंसाली का सिर काटने की धमकी देने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए तो उस निर्माता के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए जिसने लोगों की भावनाओं को आहत किया है।

उन्होंने ये भी कहा कि हमने मंत्रालय को इस बारे में पहले से ही अपनी आपत्तियां और सुझाव भेज दिए हैं। लोगों की भावनाओं के साथ किसी को भी खिलवाड़ करने का हक नहीं है।

सीएम योगी का ये बयान उस वक्त आया है जब फिल्म के निर्माता संजय लीला भंसाली का सिर काटने की लगातार धमकियां दी जा रही हैं। राजपूत करणी सेना ने हाल ही में फिल्म की हीरोइन दीपिका की नाक काटने की धमकी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed