{"_id":"5b827d5142c79246627ab91f","slug":"azam-khan-on-atal-ji-s-asthi-kalash-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम का अटल की अस्थि कलश यात्रा पर तंज, कहा- मरने के बाद सम्मान मिले तो आज ही मर जाऊं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम का अटल की अस्थि कलश यात्रा पर तंज, कहा- मरने के बाद सम्मान मिले तो आज ही मर जाऊं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 26 Aug 2018 03:43 PM IST
विज्ञापन
आजम खां
- फोटो : amar ujala
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा को लेकर तंज कसा है। एएनआई को दिये गए एक बयान में उन्होंने कहा कि अगर मुझे किसी तरह से ये पता चल जाए कि मेरे मरने के बाद मुझे खूब सम्मान मिलेगा तो मैं आज ही मरना पसंद करूंगा। अपने इस बयान के बाद आजम भाजपाइयों के निशाने पर आ गए हैं।
विज्ञापन
आपको बता दें कि 16 अगस्त को पूर्व पीएम अटल बिहारी के निधन के बाद अलग-अलग प्रदेशों की नदियों में उनकी अस्थियां प्रवाहित करने के लिए अस्थि कलश ले जाए जा रहे हैं। विपक्ष का आरोप है कि भाजपा अस्थि कलश यात्रा का राजनीतिक हित के लिए इस्तेमाल कर रही है और इसे ड्रामेबाजी करार दिया है।
विज्ञापन
अपको बता दें कि अटलजी की तेरहवीं का आयोजन 29 अगस्त को उनके परिवारीजन उनके पैतृक गांव बटेश्वर में करेंगे। जबकि भाजपा नेता वाराणसी में अलग से आयोजन करेंगे। यूपी में अटलजी की अस्थियों को प्रदेश के सभी जिलों की प्रमुख नदियों में प्रवाहित किया गया है।
विज्ञापन
If I somehow get to know that after death so much respect will be accorded to me then I would like to die today itself: SP leader Azam Khan on #AsthiKalashYatra of #AtalBihariVaajpayee pic.twitter.com/9zBdCgWnYT
— ANI UP (@ANINewsUP) August 26, 2018