फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Azam Khan News: Azam Khan leaves jail with two vehicles and leaves for Rampur

Azam Khan News: दो गाड़ियों सहित जेल से निकले आजम खां, रामपुर के लिए रवाना हो गए, ऐसा रहा बाहर का माहौल

Tue, 23 Sep 2025 01:00 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Tue, 23 Sep 2025 01:00 PM IST
सार

आजम खां जब जेल से बाहर निकले तो उनके दोनों पुत्र उनके साथ थे। जिला कारागार से दो गाड़ियां बाहर आई हैं। एक गाड़ी में आजम खां चार लोगों के साथ बैठे थे।

विज्ञापन
Azam Khan News: Azam Khan leaves jail with two vehicles and leaves for Rampur
जेल से बाहर निकले आजम खां। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सीतापुर जिला कारागार से 23 माह बाद मंगलवार करीब 12:20 बजे आजम खां रिहा हो गए हैं। जिला कारागार से दो गाड़ियां बाहर आई हैं। एक गाड़ी में आजम खां चार लोगों के साथ बैठे थे। इनमें उनके पुत्र अदी, अब्दुल्ला और उनके प्रतिनिधि व दो अन्य लोग थे। दूसरी गाड़ी में आजम खां का सामान है। यह वही सामान है, जो उनके साथ कारागार में था। इनमें उनकी किताबें, कपड़े व अन्य सामान शामिल है।

विज्ञापन


एलआईयू, ड्रोन टीम व पीएसी रही मुस्तैद
बता दें कि आजम खां की रिहाई को लेकर मंगलवार सुबह से ही एलआईयू की टीमें, ड्रोन टीम व पीएसी के जवान मुस्तैद रहे। एएसपी उत्तरी आलोक सिंह, प्रशिक्षु आईपीएस विनायक भोंसले, यातायात निरीक्षक फरीद अहमद व करीब आठ थानों की फोर्स मौजूद रही। जिला कारागार के सामने ओवर ब्रिज पर भी खड़े लोगों को पुलिस हटाती नजर आई।
विज्ञापन


जेल से निकलने के बाद आजम खां को नैपालापुर चौराहा होकर बाईपास से रामपुर के लिए रवाना कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed