{"_id":"59ba289bea73634adcab90c5a1c425dd","slug":"azam-khan-is-biggest-enemy-of-muslims-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मुसलमानों के सबसे बड़े दुश्मन हैं आजम खां'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मुसलमानों के सबसे बड़े दुश्मन हैं आजम खां'
ब्यूरो/अमर उजाला, सिद्धार्थनगर/डुमरियागंज
Updated Sat, 18 Oct 2014 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्लौर कस्बे में गुरुवार रात मजलिस का आयोजन किया गया। इसमें इस्लाम धर्म को अमन और शांति का पैगाम देने वाला बताया गया।
विज्ञापन
हल्लौर गांव निवासी अकबर रिजवी की बरसी पर आयोजित मजलिस में पहुंचे शिया धर्म गुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने कहा कि इस्लाम धर्म लड़ाई, झगड़ा नहीं करता। वह अमन और शांति का पैगाम देता है।
उन्होंने शिया युवाओं से शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने को कहा। उन्होंने कर्बला का वाकया सुनाते हुए इमाम हुसैन के त्याग और बलिदान के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन
मजलिस के बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में कल्बे जव्वाद ने कहा कि प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आजम खां मुसलमानों के सबसे बड़े दुश्मन हैं।
लखनऊ में शिया लोगों पर लाठी चार्ज की घटना बेफजूल थी। शिया लोगों पर बेवजह लाठियां बरसाई गईं। इस कारनामे के पीछे आजम खां का हाथ था। उनसे सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन