{"_id":"be077f7c97e3650890e6bb2f3de8b774","slug":"azam-khan-comments-on-narendra-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम ने कुछ यूं कसा मोदी पर तंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम ने कुछ यूं कसा मोदी पर तंज
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 05 Mar 2014 10:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजम ने एक बार फिर नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। हालांकि इस बार उन्होंने उनका नाम नहीं लिया और बड़े ही शायराना अंदाजा में उन पर तंज कसे।
विज्ञापन
परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास के मौके पर नगर विकास मंत्री आजम ने कहा, यूपी में अगले तीन साल में इंसानियत का माहौल होगा।
उन्होंने कहा कि बहुत तरक्की हो, सोने-चांदी की दीवारें हों, हीरों की बनी छत हो लेकिन उसमें रहने वाले गुलाम हों तो ऐसे महलों का कोई हश्र नहीं होता।
एक चिड़िया हो जो आजाद हो, एक परिंदा हो जो आजाद हो, जंगल में रहने वाले पशु भी आजाद हों। उनके ऊपर कोई दहशत न हो।
उन्हें ये डर न हो कि कोई हमें तेजाब से जला देगा, कोई हमारे बच्चों को मार देगा, हमारी महिलाओं की इज्जत लूट लेगा और हमें मजबूर करेगा कि हम उसे जंगल का बादशाह मानें।
विज्ञापन
अगर मकानों के जलने से उजाला होता है तो ऐसे जलते मकान नहीं चाहिए। लोगों को आजादी से जीने का सलीका आया है।