फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Azam Khan comments on Congress.

‘दिल्ली की सरकार चली गई, अब सड़क पर चला करिए’

Tue, 24 Feb 2015 12:13 AM IST
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 24 Feb 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
Azam Khan comments on Congress.

विधानसभा में सोमवार को संसदीय कार्य मंत्री आजम खां ने कांग्रेस सदस्यों की चुटकी लेते हुए कहा कि अब दिल्ली की सरकार चली गई है। सड़क पर चला करिए। आप सड़क पर नहीं चलते इसलिए कुछ पता नहीं रहता।

विज्ञापन


यह बात आजम ने तब कही जब कांग्रेस नेता प्रदीप माथुर ने सवाल उठाया कि क्या अलीगढ़, मथुरा तथा आसपास के जिलों में अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस को हाईटेक वाहन मुहैया कराए जाएंगे?
विज्ञापन


आजम ने कहा, वह सड़क पर चलते हैं इसलिए उन्हें पुलिस के हाईटेक वाहन नजर आते हैं। पहले हमारी गाड़ी आगे निकल जाती थी और थानेदार पीछे रह जाते थे लेकिन अब पुलिस की गाड़ियां हमारी गाड़ी के साथ या आगे चलती हैं। सदस्य जहां की बात कर रहे हैं वहा इनोवा व जिप्सी गाड़ियां पुलिस को दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में हैं 1525 थाने

Azam Khan comments on Congress.

रालोद के दलवीर सिंह के एक सवाल के जवाब में आजम ने बताया कि कानून एवं शांति व्यवस्था नियंत्रित करने के लिए जनसंख्या के अनुपात में पुलिस को वाहन स्वीकृत करने का कोई मानक तय नहीं है।

पुलिस को चार पहिया व दो पहिया वाहन दिए जाते हैं। प्रदेश में 1525 थाने हैं। 525 थानों को दो-दो चार पहिया वाहन और 164 थानों को दो पहिया वाहन दिए गए हैं।

जहां गाड़ियों की कमी है वहां पूरा किया जा रहा है। अपराध रोकने के लिए केवल वाहन ही नहीं अन्य चीजों की भी जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed