फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   azam khan blames bjp govt. for meat and mandir.

विधानसभा के बीच कौन ले आया 'गाय का मांस'?

Wed, 19 Nov 2014 10:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 19 Nov 2014 10:44 AM IST
विज्ञापन
azam khan blames bjp govt. for meat and mandir.

पशुओं के अवैध वध को लेकर विधानसभा में मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। सपा सरकार और विपक्ष की बीच आरोप- प्रत्यारोप का दौर चलता रहा।

विज्ञापन


आजम संसदीय कार्यमंत्री आजम खां ने भाजपा के हंगामे पर तीखी टिप्पणियां कीं। उन्होंने कहा, भाजपा के पास मांस और मंदिर के अलावा कोई मुद्दा नहीं है।

सदन की कार्यवाही बाधित कर भाजपा जनता के धन का दुरुपयोग कर रही है। अध्यक्ष द्वारा दी गई कार्यमंत्रणा समिति की बैठक की सूचना सर्वसम्मति से पारित न होने पर आजम ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है।

आज का दिन काला दिन है। अध्यक्ष ने जब निधन की सूचनाएं पढ़कर सुनाई तब भी भाजपा सदस्य वेल में थे। अंबिका चौधरी ने कहा कि ऐसा पहली बार हो रहा है।

अध्यक्ष के समझाने पर थोड़ी देर के लिए भाजपा सदस्य सीटों पर लौट गए लेकिन निधन की सूचनाओं पर दो मिनट के मौन के बाद वे फिर से वेल में आ गए।

वाजपेयी ने पूछा, किसके घर गए थे दंगे के आरोपी

azam khan blames bjp govt. for meat and mandir.

पशुओं के अवैध कटान के सवाल पर संसदीय कार्यमंत्री आजम खां ने मुजफ्फरनगर और सहारनपुर दंगे का जिक्र किया तो भाजपा के डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने औचित्य का प्रश्न उठाया।

डॉ. वाजपेयी ने कहा कि संसदीय कार्यमंत्री ने पशुओं के अवैध कटान से जुड़े सवाल में हस्तक्षेप किया है। यह उनका अधिकार है लेकिन उन्होंने मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के दंगो की चर्चा की, जो प्रांसगिक नहीं है।

वह पूछना चाहते हैं कि सहारनपुर दंगो का आरोपी मेहरबान अली उर्फ पप्पू और मुजफ्फरनगर दंगो का आरोपी जानसठ कोतवाली का मौलाना नजीर कालीदास मार्ग पर किसकी कोठी में गया था ?

भाजपा की ओर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पशुओं की चोरी का मामला उठाए जाने पर पशुधन मंत्री राजकिशोर सिंह ने कहा कि कहीं यह गिरोह आपका ही तो नहीं है।

इस पर भाजपा सदस्य भड़क गए और मंत्री से टिप्पणी वापस लेने की मांग को लेकर वेल में आ गए। अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने उन्हें शांत कराने की कोशिश की, लेकिन भाजपा सदस्य मंत्री के टिप्पणी वापस लेने की मांग पर अड़े रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आधे घंटे नहीं चा प्रश्न प्रहर

azam khan blames bjp govt. for meat and mandir.

इस वजह से प्रश्न प्रहर आधे घंटे नहीं चल सका। शून्य प्रहर में भी हंगामा जारी रहा। मांस के निर्यात पर रोक लगाने व अवैध पशु वध रोकने के लिए विधानसभा में प्रस्ताव लाने को लेकर भी दोनों पक्षों में तीखी झड़प हुई।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को हस्तक्षेप करते हुए कहना पड़ा कि अगर इसका प्रस्ताव आता है तो जूतों और कई दवाओं पर भी प्रस्ताव लाना होगा और देखना होगा कि इसकी जरूरत कैसे पूरी होगी।

भाजपा के सतीश महाना और लोकेंद्र सिंह के सवाल के जवाब में पशुधन मंत्री ने बताया कि प्रदेश में गोवंश की संख्या में कमी नहीं, बढ़ोतरी हो रही है।

अनुपूरक सवालों के जवाब में उन्होंने गोवध निवारण अधिनियम का उल्लेख करते हुए बताया कि 2014 में 2032 मुकदमे दर्ज किए गए। 3512 मुलजिम पकड़े गए तथा 22,514 पशुओं को मुक्त कराया गया।

इसके बाद अध्यक्ष ने अगले प्रश्नकर्ता का नाम पुकार लिया तो भाजपा के सदस्य वेल में गए और हंगामा करने लगे। महाना ने कहा कि पहले तो मंत्री बोले कि अवैध पशु वध नहीं हो रही है तो फिर कार्रवाई क्यों हुई?

विज्ञापन

सपा सरकार लूट रही है गाय-भैंस

azam khan blames bjp govt. for meat and mandir.

लोकेंद्र सिंह ने मेरठ में पेड़ काटकर व जमीन पर कब्जा करके बूचड़खाना खोलने का मामला उठाते हुए कहा कि पिछली सरकार में तो धन-दौलत की लूट हो रही थी, इस सरकार में गाय-भैंस व पशुधन की लूट हो रही है। संगठित गिरोह घरों के सामने से पशुओं को खोल ले जाता है।

इस पर राजकिशोर ने कहा कि हमें ऐसे गिरोह की जानकारी नहीं है। कहीं यह गिरोह आपका तो नहीं? प्रधानमंत्री से अनुमति दिला दें तो बूचड़खाने बंद करा देंगे। इसी के बाद दोनों पक्षों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया।

संसदीय कार्य मंत्री आजम खां के हस्तक्षेप से मामला और गरमा गया। महाना ने कहा कि हम शर्मिंदा हैं, आप पशु कटवा रहे हैं तो आजम ने कहा कि पांच महीने हो गए। मांस का निर्यात बंद कराइए, बूचड़खाने खुद ही बंद हो जाएंगे।

भाजपा के सुरेश खन्ना ने कहा कि केंद्र सरकार सक्षम है और अपने दम पर इसे बंद कराएगी। आजम ने कहा कि ये मुजफ्फरनगर के कमजोर लोग नहीं हैं। इंटरनेशनल मामला है। देश की राजनीति जुड़ी है।

पांच सितारा में नहीं बिकना चाहिए गाय का मांस

azam khan blames bjp govt. for meat and mandir.

आजम यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा, महानाजी की आवाज में खनक नहीं है। कोई हत्यारा कहे कि हत्या ठीक नहीं है तो यह सही नहीं है। सच्चाई सबको मालूम होनी चाहिए।

साल में एक दिन पूरे देश में पशुओं की कटान व मांस की बिक्री बंद रहती है, लेकिन उस दिन भी पांच सितारा होटलों के मेन्यू में गाय का मांस रहता है।

उस दिन अगर छोटी दुकानों के साथ ही पांच सितारा होटल में भी मांस नहीं बिकना चाहिए। इसके लिए फाइल पर मेरे आदेश भी हैं। जहां पेड़ काटकर बूचड़खाने खोले गए हैं, उनका मांस विदेश जाता है।

आजम भाई, बोलते रहो, हमारा वोट बढ़ रहा 

संसदीय कार्य मंत्री के तल्ख तेवर पर सुरेश खन्ना ने कहा कि आजम भाई, आप बोलते रहो, हमारा ही वोट बढ़ा रहे हैं।
आजम ने पलटवार करते हुए कहा कि आप तो सब कुछ वोट के लिए करते हैं। वोट के लिए लोगों को मारते हो, बस्तियां जलाते हो। ऐसा वोट मुबारक हो आपको।

हंगामे के दौरान भाजपा के रघुनंदन सिंह भदौरिया वेल में सबसे आगे नारे लगा रहे थे तो अध्यक्ष ने उनका नाम लेते हुए कहा- गाय-वाय रखे हो। जाओ, खिलाओ-पिलाओ, सेवा करो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed