फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   azam khan_bad behaviour_media persons

अब मीडिया से बदसुलूकी पर उतरे आजम

Wed, 13 Nov 2013 04:16 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Wed, 13 Nov 2013 04:16 PM IST
विज्ञापन
azam khan_bad behaviour_media persons

अपनी तुनकमिजाजी और विवादों के कारण चर्चाओं में रहने वाले नगरीय विकास मंत्री आजम खां अब मीडिया से बदसुलूकी से भी बाज नहीं आ रहे।

विज्ञापन


मंगलवार को उन्होंने लखनऊ के इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित प्रदेश भर के निकाय अध्यक्षों के सम्मेलन में मीडियाकर्मियों को बाहर करवा दिया।

हालांकि, बाद में उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ और मीडियाकर्मियों को सम्मान के साथ अंदर आने की अनुमति दे दी गई।

पढ़ें: आज लौट सकती है आजम के दफ्तर की रौनक


अखिलेश सरकार में पहली बार प्रदेश भर के निकाय अध्यक्ष एक साथ जुटे हैं। सम्मेलन के आयोजकों की ओर से मीडिया को बाकायदा लिखित में न्यौता दिया गया था।

लेकिन, सुबह जब आजम खां सम्मेलन में पहुंचे तो उन्होंने हुकुम दिया कि सम्मेलन से खबरनवीसों को बाहर कर दिया जाए।

यह भी पढ़ें: गुंडागर्दी पर उतारू है अखिलेश सरकार: भाजपा

आजम का कहना था कि वे तो इतने बुरे हैं कि उनकी हर बात खबर हो जाती है, लिहाजा यह ठीक रहेगा कि मीडिया से दूर ही रहा जाए।

इस पर कार्यक्रम कवर करने गए मीडियाकर्मी बाहर आ गए। थोड़ी देर बाद आजम को अपनी गलती का एहसास हुआ तो उन्होंने मीडियाकर्मियों को अंदर आने की मंजूरी दे दी।
विज्ञापन


लखनऊ की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें यहां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed