फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   azam khan attacks election commission

'खुद को राजनीति का खुदा न समझे आयोग'

Fri, 02 May 2014 03:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 02 May 2014 03:46 PM IST
विज्ञापन
azam khan attacks election commission

विवादास्पद भाषण देने के कारण सपा के वरिष्ठ मंत्री आजम खां पर आयोग ने चुनाव प्रचार करने से प्रतिबंध लगा दिया था लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपनी गलती नहीं मानी।

विज्ञापन


आजम ने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कारगिल युद्घ में जीत का श्रेय सिर्फ मुस्लिम सैनिकों को दिया था, जिस पर आपत्ति के बाद आयोग ने उन पर प्रतिबंध लगा दिया था।
विज्ञापन


आजम ने अपने बयान के लिए अभी तक माफी नहीं मांगी है, उल्टे ही आयोग पर सवाल उठाते हुए कहा कि 'मुझे अब तक नहीं पता कि मेरी खता क्या है?'

माफी मांगने से हट सकता है प्रतिबंध

azam khan attacks election commission

माफी न मांगने के कारण आजम पर लगा प्रतिबंध हट नहीं रहा है, जबकि ऐसे ही विवादास्पद बयान के आरोपी अमित शाह पर लगा प्रतिबंध आयोग ने हटा दिया था।

शाह ने एक सभा में मुलायम का नाम एक समुदाय से जोड़ते हुए कहा था कि केंद्र में भाजपा सरकार आते ही प्रदेश में मुलायम की सरकार गिर जाएगी।

शाह ने प्रतिबंध की घोषणा होने के बाद माफी मांग ली, जिससे उन पर लगा प्रतिबंध हटा लिया गया, वहीं आजम ने अपने बयान के लिए कभी माफी नहीं मांगी।

आयोग खुदा नहीं

azam khan attacks election commission
सपा के केंद्रीय मंत्री आजम खां ने एक ‌बार फिर चुनाव आयोग को निशाने पर लिया और इसकी संवैधानिकता पर सवाल उठाए।

आजम ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि चुनाव आयोग खुद को राजनीति का खुदा समझता है जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए। हम किसी से दया की मांग नहीं कर रहे हैं।

गौरतलब है कि आजम खां ने पहले भी कई बार आयोग के खिलाफ बयानबाजी की है। जिसके‌ लिए सभी राजनीतिक दलों ने सपा और आजम की निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed