{"_id":"ca0017458a3e13ce85a1f14eb5fda568","slug":"azam-khan-and-his-hate-speeches","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयोग डाल-डाल तो आजम पात-पात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयोग डाल-डाल तो आजम पात-पात
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 17 Apr 2014 01:15 PM IST
विज्ञापन
कारगिल पर आपत्तिजनक भाषण के आधार पर निर्वाचन आयोग ने सपा के फायरब्रांड नेता आजम खां पर रैली व सभाएं करने पर पाबंदी लगा दी।
विज्ञापन
आयोग के फैसले पर भन्नाए खां साहब ने इसकी काट निकाल ही ली। अब मुलायम की सभाओं में आजम का विवादास्पद भाषण उनके करीबी सांसद मुनव्वर सलीम पढ़ते हैं और उसको जायज ठहराते हैं।
इतना ही नहीं अंदरखाने चर्चा है कि अगर आयोग ने इस हरकत पर भी प्रतिबंध लगाया तो उक्त भाषण को दूसरे तरीके से बांचा जाएगा।
उस पर भी आयोग ने नजरें टेढ़ी की तो एक अन्य रास्ता अख्तियार किया जाएगा।
फिलहाल कोशिश आयोग से दो दो हाथ करने की है। देखना है कि अंत में कौन हथियार डालता है खां साहब या निर्वाचन आयोग।