'मुझे प्रधानमंत्री बना दो, देश को अमेरिका से दोगुना ताकतवर बना दूंगा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां ने सोमवार को यहां सपा कार्यकर्ताओं की साइकिल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें वजीर-ए-आजम बना दें तो वह वादा करते हैं कि दो साल में देश को अमेरिका से दोगुना ताकतवर बना दूंगा।
रामपुर में विकास कार्यों कुछ यूं मिसाल देते हुए कहा कि रामपुर में लोग बिना परों के परिंदे उड़ा सकते हैं तो मुल्क क्यों नहीं चला सकते? प्रधानमंत्री मोदी पर भी अपने संबोधन में आजम खां ने तंज कसे।
पीएम मोदी की डिग्रियों को लेकर आजम खां ने हमला बोलते हुए कहा कि पीएम मोदी सिर्फ हाईस्कूल पास हैं। पीएम की बीए, एमए की डिग्री फर्जी है।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी मुसलमानों को सबक सिखाने के लिए गुजरात में भाजपा के लिए वोट मांगे थे। लिहाजा बसपा से भी होशियार रहने की जरूरत है। उन्होंने ऐलान किया कि छह महीने में कोई भी बेघर नहीं रहेगा।
प्रचार के साथ लोगों की समस्याएं भी सुनी
वहीं, प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए समाजवादी जनसंदेश साइकिल यात्रा सोमवार को नौवें दिन भी जोर-शोर से चली। आजम खां समेत कई मंत्रियों ने साइकिल यात्राओं का नेतृत्व किया। जिलों में निकाली गई साइकिल यात्राओं में कार्यकर्ताओं ने लोगों को राज्य सरकार की उपलब्धियां बताने के साथ ही उनकी समस्याएं भी सुनीं।
सपा के प्रदेश प्रवक्ता व मंत्री राजेंद्र चौधरी ने बताया कि सपा सरकार ने चार वर्ष के कार्यकाल में चुनावी घोषणा पत्र के वादे पूरे कर दिए हैं। सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने के लिए 1 मई से साइकिल यात्राएं शुरू हुई थीं।
राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र में विधायक शारदा प्रताप शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल यात्रियों को रवाना किया। चिनहट से बाघामऊ तक साइकिल यात्रा में विधायक गोमती यादव शामिल रहे।
कैंट के तोपखाना से ताराचंद के नेतृत्व में साइकिल यात्रा निकली। निशातगंज में लखनऊ पूर्व विधानसभा क्षेत्र की प्रत्याशी श्वेता सिंह की अगुवाई में साइकिल यात्रा निकली। मोहनलालगंज में विधायक चंद्रा रावत ने साइकिल यात्रियों को झंडी दिखाकर रवाना किया।