फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Azam Khan accused media again.

मीडिया के कारण ही देश गलत हाथों में पहुंचा: आजम

Wed, 17 Dec 2014 10:14 AM IST
ऋषि मिश्रा/अमर उजाला, लखनऊ
ऋषि मिश्रा/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 17 Dec 2014 10:14 AM IST
विज्ञापन
Azam Khan accused media again.

प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खान ने रामपुर में दिये गये अपने विवादित बयान पर मंगलवार को रक्षात्मक रुख अपनाया।

विज्ञापन


इंदिरा नगर के शक्ति नगर में आयोजित नगर निगम की विभिन्न विकास योजनाओं के लोकार्पण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने कहा कि, नेता जी(मुलायम सिंह यादव) के जन्म दिन पर हुए खर्च के मुद्दे पर मीडिया ने उनसे इस कदर सवाल पूछे कि, उनको खीझ कर कहना ही पड़ा कि, तालिबान से धन आया है।

उन्होंने कहा कि, मीडिया खुद ही रिपोर्ट करता है, खुद जांच करता है और न्याय भी खुद ही कर देता है। इसी वजह से देश आज गलत हाथों में पहुंच गया है।

इस मौके पर आजम खान करीब 10 मिनट के अपने भाषण में आठ मिनट तक तो मीडिया पर ही भड़ास निकालते रहे। बोले कि, मीडिया के लिए आज कोई कोड ऑफ कंडक्ट बाकी नहीं रह गया है।

विज्ञापन

लाशों को दिखाकर कमाई गई टीआरपी

Azam Khan accused media again.

आजम मीडिया को कोसते हुए बोले, जो चाहें दिखाया जाए और जो मन में आये वह लिख दें। बदायूं का सच सीबीआई की रिपोर्ट में भी सामने आ गया है। लड़कियों की लाशों को दिखा दिखा कर खूब टीआरपी बढ़ाई गई। यूएनओ तक में यूपी की बदनामी हो गई।

मगर अब सामने आये सच को दिखाने कोई भी नहीं है। काला धन कमाने वालों के खिलाफ और उसको देश में वापस लाने का दावा कर के भूल जाने वालों के खिलाफ कोई खबर नहीं दिखाई जाती है।

मगर मुलायम सिंह यादव जैसे व्यक्ति का जन्म दिन मनाने पर खूब सवाल उठाए गए। मुझसे पूछा जाता रहा कि, आखिर ये रुपया आया कहां से। इसीलिए जवाब दिया कि, हां तालिबान से आया था रुपया।

गौरतलब है कि, मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन के मौके पर रामपुर में आयोजित भव्य समारोह में आजम ने ये विवादित बयान दिया था।

इलाहाबाद में रेलवे ओवर ब्रिज का विरोध कर रही हैं उमा

Azam Khan accused media again.

आजम खान ने कहा कि, संगम पर श्रद्धालुओं को सहूलियत हो इसके लिए एक विशेष रेलवे ओवर ब्रिज बनाये जाने की योजना है। जिसमें हर ओर से पुल बन कर सीधे संगम को लोग उतरेंगे। वहां से सीधे ऊपर पुल पर चढ़ जाएंगे।

वहीं से उनको बस मिल जाएगी और उसी बस से वे अपने गंतव्य तक पहुंच जाएगी। आजम का दावा है कि, साधु संत और श्रद्धालु इस पुल का समर्थन कर रहे हैं। मगर केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती इसका विरोध कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed