{"_id":"03e2c1c42ee39aff0078515b00ec4af8","slug":"azam-indirectly-comment-on-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"'हम पिल्ला तो बड़े भाई मोदी क्या हुए'?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'हम पिल्ला तो बड़े भाई मोदी क्या हुए'?
अजीत बिसारिया/लखनऊ
Updated Thu, 21 Nov 2013 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर विकास मंत्री आजम खां ने बुधवार को भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि जिंदा इंसानों को डुबोने वाला अगर सत्ता में आ गया तो हश्र का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं।
विज्ञापन
पर्यटन भवन में टीपू सुल्तान की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में आजम ने नरेंद्र मोदी को बड़े भाई के विशेषण से नवाजते हुए उन पर खूब तीर चलाए।
आजम ने अपने चिर परिचित अंदाज में चुटकी लेते हुए नरेंद्र मोदी का नाम लिए बगैर कहा, ‘हमारे बड़े भाई हमें पिल्ला कहते हैं। छोटा भाई पिल्ला तो बड़ा क्या हुआ, आप खुद ही समझ लीजिए।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कुछ बेचने वाला कुछ भी बन जाए, इससे फर्क नहीं पड़ता, लेकिन बहन- बेटियों की आबरू लुटवाने और जिंदा इंसानों को तेजाब में डुबवाने वाला सत्ता में नहीं आना चाहिए।
विज्ञापन