{"_id":"536a48a9f6a23d4661900c1eeadd7214","slug":"azam-get-sad-on-stage","type":"story","status":"publish","title_hn":"हम सबसे बुरे, हमने दंगे करवाए: आजम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हम सबसे बुरे, हमने दंगे करवाए: आजम
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Thu, 14 Nov 2013 08:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर विकास मंत्री मो. आजम खां बुधवार को बदले-बदले नजर आए।
विज्ञापन
निकाय अध्यक्षों के सम्मेलन में बिना किसी औपचारिकता के माइक संभालते ही जज्बाती लहजे में बोले,‘ हम तो बुरे आदमी हैं, हमने दंगे करवाए, अपने मातहतों पर जुल्म ढाए। हमारे जैसे इंसान को इस पद पर नहीं होना चाहिए।’
हालांकि तुरंत सफाई देते हुए बोले ‘हम वैसे बिल्कुल नहीं हैं जैसा प्रचार किया जा रहा है। हम हर पत्थर सहने को तैयार हैं लेकिन कभी सच को झूठ और झूठ को सच नहीं कहेंगे।’
विज्ञापन
पढ़ें-अब मीडिया से बदसुलूकी पर उतरे आजम
विज्ञापन
आजम बोले, ‘हम तो ताजमहल भी बनवा दें तो कहा जाएगा कि इसका हाथ काट लो। ऐसा लगता है जैसे कुदरत ने हमें पैदा कर कुछ गलत कर दिया हो। हम सिर्फ सिस्टम चाहते हैं।
यह गलत है तो यही हमारा गुनाह है।’ इस दौरान उन्होंने ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार, लता मंगेशकर और सचिन तेंदुलकर की भी चर्चा की।
कहा कि ये बेदाग हैं, लेकिन इन पर भी टिप्पणियां की गईं। हम अपनी बुराइयां छिपाने के लिए दूसरे में कमियां देखते हैं।
मुल्क बुरे दौर से गुजर रहा है। इसलिए हमें सियासत, धर्म और मजहब से ऊपर उठकर देखना होगा।
लखनऊ की अन्य खबरों के लिए देखें