फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   azam comment on mulayam ashok singhal meeting

शिवपाल ने कहा, सीएम से कोई भी मिल सकता है

Tue, 20 Aug 2013 03:54 PM IST
लखनऊ/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 20 Aug 2013 03:54 PM IST
विज्ञापन
azam comment on mulayam ashok singhal meeting

विहिप के संरक्षक अशोक सिंघल को मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव की ओर से तवज्जो दिए जाने की आजम खां की टिप्पणी पर शिवपाल सिंह यादव ने जवाब दिया है।

विज्ञापन


एक प्रेस कांफ्रेंस में शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सीएम से कोई भी मिल सकता है। जब उनसे यह पूछा गया कि क्या वह आजम खां से नाराज हैं तो उनका कहना था कि नहीं, ऐसी कोई बात नहीं है। वह आजम खां से बात करेंगे।
विज्ञापन


उधर आजम खां ने भी एक प्रेस कांफ्रेंस बुलाई और मीडियावालों पर टिप्पणी करते हुऐ बोले, शिवपाल सिंह यादव मुझसे नाराज नहीं हैं लेकिन आप सब ऐसा चाहते हैं।

सपा के वरिष्ठ नेता और संसदीय कार्य एवं नगर विकास मंत्री आजम खां ने विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक अशोक सिंघल को सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से अधिक तवज्जो देने पर कड़ा ऐतराज जताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा सुप्रीमो और मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद मध्यस्थता की खबरों को भी उन्होंने मुस्लिम समाज के लिए तकलीफदेह करार दिया।

उनका कहना था कि बाबरी मस्जिद शहीद करने के इतने सालों बाद मध्यस्थता का अर्थ समझ से परे हैं। सिंघल जैसे लोगों को तवज्जो दिया जाना भी मुनासिब नहीं है।

पढ़ें, मुलायम का राम मंदिर निर्माण में मध्यस्थता से इंकार
आजम ने उम्मीद जताई कि मुलायम सिंह अपनी छवि से कोई समझौता नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि बाबरी मस्जिद को ताकत के बल पर शहीद किए हुए काफी वक्त हो चुका है।

6 दिसंबर 1992 को राम मंदिर बना भी दिया गया। ऐसे में बाबरी मस्जिद के लिए मध्यस्थता का क्या अर्थ है, यह समझ से परे है। बाबरी मस्जिद की शहादत अशोक सिंह और अराजक तत्वों द्वारा की गई है। जिन लोगों ने बाबरी मस्जिद को शहीद किया है, उनसे कोई भी सभ्य उम्मीद रखना बहुत बड़ी नादानी होगा।


उन्होंने कहा कि देश ही नहीं दुनिया भर के मुसलमान बाबरी मस्जिद को शहीद किए जाने के लिए अशोक सिंघल को बराबर का मुजरिम मानते हैं।

नगर विकास मंत्री ने कहा कि ऐसे लोगों से हाथ मिलाकर मुसलमानों में गलत संदेश जा रहा है। सिंघल जैसे लोगों को इतना अधिक महत्व दिया जाना उचित नहीं है।

पढ़ें, 'राम' के लिए मुलायम के दरबार पहुंचा विश्व हिंदू परिषद
17 अगस्त को विकास के एजेंडे पर पूर्वाह्न 11 बजे होने वाली मुख्यमंत्री की प्रेस कांफ्रेंस को इन लोगों से मुलाकात के लिए दो घंटे लेट कर दिया गया।

इस खबर को जिस तरह लिखा गया है उससे मुसलमानों के दिलों में लगे जख्मों को कुरेदा गया है। उन्होंने कहा कि यदि मध्यस्थता बाबरी मस्जिद बनाने के लिए की जा रही है तो इस पर विचार किया जा सकता है।

लेकिन, इस मुद्दे पर कई मुकदमें न्यायालयों में लंबे अरसे से विचाराधीन हैं। इनमें अंतिम फैसला होने तक बाबरी मस्जिद का पुनर्निर्माण संभव नहीं है।

न्यायालय में बाबरी मस्जिद परिसर को टुकड़ों में बांट चुका है। ऐसे में किस टुकड़े के लिए अशोक सिंघल से मध्यस्थता की जाएगी, यह भी गौरतलब है।

आजम खां ने कहा, '1992 में बाबरी मस्जिद को गिराए जाने के बाद ही मुल्क के लोगों ने जाना कि आरडीएक्स, एके-47 और मानव बम क्या चीज है? इसी के बाद सांप्रदायिक दंगे भड़के। मुसलमानों को भारी जानी और माली नुकसान हुआ।'

आजम ने समाजवादी पार्टी और उसके मुखिया मुलायम सिंह यादव से उम्मीद जाहिर की है कि वह उस छवि से कोई समझौता नहीं करेंगे जिससे वह और उनके साथी लंबे संघर्ष के बाद यहां तक पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed