फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Azam and Shivkumar drove 19,900 km bus in Mahakumbh

Lucknow News: महाकुंभ में आजम व शिवकुमार ने चलाई 19,900 किमी बस

Mon, 03 Mar 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 03 Mar 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Azam and Shivkumar drove 19,900 km bus in Mahakumbh
रायबरेली। महाकुंभ में डिपो के चालक आजम और शिवकुमार ने 34 दिन में 19,900 किलोमीटर बस चलाकर रिकॉर्ड बनाया। परिचालक इंदर कुमार ने सबसे अधिक 39 दिन काम कर बस से सबसे ज्यादा 10,204 किलोमीटर दूरी तय की। रायबरेली डिपो में उत्कृष्ट कार्य करने वाले आठ चालक-परिचालकों को मुख्यमंत्री स्तर से पुरस्कार मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


महाकुंभ में रायबरेली डिपो ने बसों का सफल संचालन कराया है। खास बात यह रही कि रास्ते में रायबरेली डिपो की एक भी बस खराब नहीं हुई। शासन ने सबसे अच्छा काम करने वाले चार-चार चालकों-परिचालकों की सूची मांगी है। उम्मीद है कि इन चालकों-परिचालकों को मुख्यमंत्री के स्तर से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


महाकुंभ खत्म होने के बाद शनिवार को यह सूची शासन को भेजी गई है। इसमें आठ चालकों-परिचालकों को शामिल किया गया है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक दिनेशचंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि अच्छा काम करने वाले आठ चालकोंं-परिचालकों की सूची शासन को उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



परिचालकों की सूची
परिचालक ड्यूटी दूरी किमी. में
इंदल कुमार 39 10204
राकेश श्रीवास्तव 32 9504
शौकियान अहमद (शटल सेवा) 27 6615
प्रदीप तिवारी (शटल सेवा) 27 6615


चालकों की सूची
चालक ड्यूटी बस चलाई किमी. में
आजम खां 34 9950
शिवकुमार 33 9950
जितेंद्र बाबू (शटल सेवा) 27 6615
श्रीकांत (शटल सेवा) 27 6615


125 चालकों-परिचालकों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि
महाकुंभ में बसों का बेहतर संचालक कर श्रद्धालुओं को प्रयागराज पहुंचाने और वापस लाने में लगे डिपो के करीब 125 चालकों-परिचालकों को प्रोत्साहन राशि मिलेगी। आठ कर्मियों को मुख्यमंत्री स्तर से सम्मान मिलने के साथ ही निगम की ओर से शेष कर्मियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। इन सभी की सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed