फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   azam and javvad war continues.

और भड़की आजम-जव्वाद की 'वर्ड वॉर'

Thu, 14 Aug 2014 11:30 AM IST
सैफ हैदर नकवी/अमर उजाला, लखनऊ
सैफ हैदर नकवी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 14 Aug 2014 11:30 AM IST
विज्ञापन
azam and javvad war continues.

शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद आजम खां के बीच विवाद थम नहीं रहा है। बुधवार को दोनों पक्षों के समर्थन में संगठन व उलमा ने अपने-अपने बयान जारी किए।

विज्ञापन


ईदगाह इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद आजम खां का समर्थन करते हुए कहा कि किसी भी उलमा व धार्मिक नेता को आजम खां के खिलाफ बोलने से पहले सोचना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने प्रदेश के मुसलमानों को जौहर विश्वविद्यालय जैसा शैक्षिक संस्थान दिया है जिसका लाभ सीधे मुसलमानों को पहुंच रहा है।

जव्वाद का कर देना चाहिए बायकाट

azam and javvad war continues.

शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी ने मौलाना कल्बे जव्वाद पर माहौल खराब करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश हित में मुसलमानों को ऐसे उलमा का बायकाट करना चाहिए।

मुस्लिम समाज ने गांधी प्रतिमा पर धरना देते हुए आजम खां के खिलाफ मौलाना कल्बे जव्वाद के बयान की निंदा की।

उधर, मौलाना कल्बे जव्वाद के समर्थन में शहर में कई जगह बैठकें हुईं। साथ ही 23 अगस्त के शिया महासम्मेलन को कामयाब बनाने को लेकर चर्चा हुई।

जव्वाद को करार दिया आतंकवादी

azam and javvad war continues.

आजम खां ने मंगलवार को शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद का नाम लिए बगैर उनपर निशाना साधा।

उन्होंने कहा, ढोंगी धर्मगुरु ने ईराक के लिए जो शहीदी जत्थे तैयार किए थे उससे यह साबित हो गया है कि वे राष्ट्रीय ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर के आतंकवादी हैं।

वहीं, आजम ने यह भी कहा कि जव्वाद आजम खां ने मंगलवार को शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद का नाम लिए बगैर उनपर निशाना साधा।

उन्होंने कहा, ढोंगी धर्मगुरु ने ईराक के लिए जो शहीदी जत्थे तैयार किए थे उससे यह साबित हो गया है कि वे राष्ट्रीय ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर के आतंकवादी हैं।

विज्ञापन

जव्वाद भी नहीं रहे पीछे, किया आजम पर पलटवार

azam and javvad war continues.

आजम खां द्वारा आतंकी करार दिए जाने पर मौलाना कल्बे जव्वाद भी पीछे नह‌ीं रहे और कहा कि आजम खां अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं।

इसके अलावा जव्वाद ने आजम के बयानों से आजिज आकर सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव से भी मुलाकात की और उनसे आजम पर लगाम लगाने को कहा।

अपने पलटवार में जव्वाद ने यह भी कहा कि आजम चाहते हैं कि प्रदेश में हालात खराब हों लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे, हम आजम खां को कामयाब नहीं होने देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed