{"_id":"67993f309051ffc2f70ca9cd","slug":"ayushman-friends-demonstrated-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1053636-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आयुष्मान मित्रों ने प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आयुष्मान मित्रों ने प्रदर्शन किया
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मांगें पूरी न होने से नाराज आयुष्मान मित्रों ने मंगलवार को सीएमओ कार्यालय परिसर में अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। नारेबाजी के दौरान कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी उन्हें लखनऊ, रायबरेली व अन्य जिलों में तैनाती नहीं दी जा रही। प्रदर्शनकारियों ने कहा, वे किसी सेवा प्रदाता कंपनी के तहत काम नहीं करेंगे। शासन ने उन्हें सीधे सरकारी अस्पतालों में मानदेय पर रखा है।
आयुष्मान मित्र दोपहर 12 बजे सीएमओ कार्यालय पहुंचे। वहीं शर्ट उतारने के साथ कोर्ट के आदेश की प्रति हाथ में लेकर प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने सीएमओ कार्यालय के कुछ अफसरों, कर्मचारियों पर अभद्र व्यवहार करने व जॉइनिंग के लिए रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। यह भी आरोप लगाया कि सीएमओ से जॉइनिंग को लेकर मुलाकात की गई, पर सुनवाई नहीं हो रही है।
बताया कि वर्ष 2018 में आयुष्मान भारत योजना के तहत सरकार की ओर से उन्हें मानदेय पर भर्ती किया था। उन्हें आयुष्मान कार्ड बनाने व योजना से जुड़े दूसरे काम देखने, मरीजों को समय से इलाज करवाने में सहयोग करने के लिए रखा गया है। कर्मचारियों का आरोप है अब उन्हें जबरन आउटसोर्स पर रखा जा रहा है।