फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayush became the first state to start telemedicine, Yogi said - new destination of UP health tourism

सीएम ने 1065 आयुष चिकित्साधिकारियों को दिए नियुक्ति पत्र, 142 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का किया शुभारंभ

Mon, 04 Jan 2021 09:20 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 04 Jan 2021 09:20 PM IST
विज्ञापन
Ayush became the first state to start telemedicine, Yogi said - new destination of UP health tourism
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार अपने आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में उतर प्रदेश लोक सेवा आयोग से नवचयनित 1065 आयुर्वेद/होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिया। साथ ही 142 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों का शुभारंभ किया। इन सेंटर पर टेलीमेडिसिन के माध्यम से विशेषज्ञों की सलाह की सुविधा भी दी जाएगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न जिलों में स्थापित 142 योग और वेलनेस सेंटरों का शुभारंभ करते हुए कहा कि यह सेंटर हेल्थ टूरिज्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। अभी भले ही यह योग प्रशिक्षण दे रहे हों लेकिन भविष्य में यहां षट्कर्म जैसी विधियों का प्रशिक्षण भी दिया जाना चहिए। मुख्यमंत्री ने इन केंद्रों पर तैनात योग प्रशिक्षकों और सहायकों के कार्यों की सतत समीक्षा के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि दुनिया आयुर्वेद, योग और नेचुरोपैथी जैसी भारतीय चिकित्सा पद्धतियों की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है।

विज्ञापन

 

 

कोविड काल के अनुभवों ने पूरी दुनिया को प्राचीन भारतीय ऋधि परंपरा की देन इन चिकित्सा विधियों को वैश्विक स्वीकार्यता दी है। इस लिहाज से उतर प्रदेश को दुनिया के लिए नए हेल्थ टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में पहचान दिलाई जाएगी। हमारे ऋषियों ने नास्ति मूलं अनौषधं का सूत्र दिया है। इसका आशय है कि कोई भी मूल कोई भी वनस्पति ऐसी नहीं है जिसमें औषधीय गुण न हों। जिन दादी के नुस्खों को पुरातन मान कर उपेक्षा की जाती थी, आज कोविड काल में वही काढ़ा, हींग, हल्दी, अदरक, काली मिर्च, तुलसी और गिलोय हमारे लिए जीवनदायिनी सिद्ध हुए। इस मौके पर आयुष मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी, अपर मुख्य सचिव प्रशांत त्रिवेदी, विशेष सचिव राजकमल यादव भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर बैठे परामर्श के लिए आयुष टेलीमेडिसिन

सीएम योगी ने आदित्यनाथ ने आयुष टेलीमेडिसिन सेवा की शुरुआत भी की। इससे प्रदेशवासी घर बैठे आयुष विशेषज्ञों से परामर्श ले सकेंगे। आयुष टेलीमेडिसिन की राज्यव्यापी सेवा शुरू करने वाला उतर प्रदेश पहला प्रदेश है। प्रथम चरण में गोरखपुर, अयोध्या, लखनऊ सहित 16 जिलों की 384 डिस्पेंसरियां इस व्यवस्था से जोड़ी गई हैं। कोई भी जरूरतमंद आयुष कवच कोविड एप के माध्यम से अपना पंजीकरण कर इस आयुष टेलीमेडिसिन सेवा का लाभ ले सकता है। पंजीकरण के बाद परामर्श के लिए अपॉइंटमेंट लेना होगा और फिर तय समय पर वीडियो /टेली कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विशेषज्ञों से परामर्श मिल सकेगा। यदि कोई रोगी स्मार्टफोन या इंटरनेट इस्तेमाल करने में सक्षम नहीं है तो वह नजदीकी आयुष चिकित्सालय में संपर्क कर टेलीमेडिसिन सेवा का लाभ उठा सकते हैं। 

 

चिकित्सा धर्म को बनाएं
मुख्यमंत्री ने मिशन रोजगार के क्रम में सोमवार को 1065 नए आयुष/होम्योपैथिक चिकित्सकों से वर्चुअल माध्यम से कहा कि आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी नेचुरोपैथी चिकित्सा विधियों में अभी बहुत संभावनाएं हैं। इस क्षेत्र में कॅरियर बनाना महज सरकारी डॉक्टर के पद पर चयनित होने तक सीमित नहीं है, इसे मिशन रूप में लेना होगा। सीएम आवास पर हुए कार्यक्रम में रायबरेली में तैनाती पाने वाली डॉ. श्रेया पांडेय व डॉ. वसीम, कुशीनगर के डॉ.ऋषभ कुमार, बाराबंकी की डॉ. पारुल वर्मा, सीतापुर के डॉ. रत्नेश कुमार, उन्नाव की डॉ. निहारिका गुप्ता, गोंडा की डॉ. तान्या, सुल्तानपुर के डॉ. आशीष गोयल, लखनऊ में तैनाती पाने वाली डॉ. बबिता कैन व डॉ. अदिति सोनकर को नियुक्ति पत्र दिया गया। शेष सभी जनप्रतिनिधियोंने नियुक्ति पत्र दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed