फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AyodhyaVerdict 2019: 37 arrested for spreading rumors

AyodhyaVerdict 2019: 'ऑपरेशन ईगल' का असर, अफवाह फैलाने पर 37 गिरफ्तार

Sat, 09 Nov 2019 08:13 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 09 Nov 2019 08:13 PM IST
विज्ञापन
AyodhyaVerdict 2019: 37 arrested for spreading rumors
अयोध्या में रहे सुरक्षा के कड़े इंतजाम - फोटो : अमर उजाला

अयोध्या फैसले को लेकर डीजीपी मुख्यालय की ओर से सोशल मीडिया पर ‘बाज’ जैसी नजर रखी गई। ‘ऑपरेशन ईगल’ के नाम हुई इस विशेष निगरानी के चलते अफवाह फैलाने के मामले में कई लोगों पर मुकदमे दर्ज किए गए, जबकि 37 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा जिलों में भी नजर रखी गई। 

विज्ञापन


डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि बीते 24 घंटे में लगभग 3,712 सोशल मीडिया पोस्टों के विरुद्घ कार्रवाई की गई। इनमें से कई को रिपोर्ट कर हटवाया गया। पहली की गई ‘साइबर पेट्रोलिंग’ के तहत ट्विटर, फेसबुक और यू-ट्यूब पर निगरानी रखी गई। सबसे अधिक ट्विटर पर 2426 पोस्ट, फेसबुक 865 पोस्ट और यू-ट्यूब के 69 वीडियो व प्रोफाइल के खिलाफ रिपोर्ट की गई।
विज्ञापन


सीधे मैसेज कर किया गया आगाह और हट गया ट्वीट
एडीजी कानून व्यवस्था पीवी रामाशास्त्री ने बताया कि इस बार ट्विटर पर आने वाली पोस्ट पर सीधे संबंधित प्रोफाइल के डायरेक्ट मैसेज से पुलिस ने वार्निंग दी। इसका असर यह हुआ कि 75 प्रतिशत लोगों ने खुद से ही पोस्ट हटा ली, जिन लोगों ने वार्निंग के बाद भी पोस्ट नहीं हटाई, सर्विस प्रोवाइडर से संपर्क कर उनकी प्रोफाइल डीलिट कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अयोध्या पर नजर रखने के लिए इसरो से भी ली गई मदद
सूत्रों का कहना है कि अयोध्या पर निगरानी के लिए पहली बार इसरो से मदद ली गई। इसरो से सेटेलाइट के माध्यम से अयोध्या में किसी निश्चित स्थान पर अचानक होने वाली भीड़ या अन्य मूवमेंट पर नजर रखी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed