फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya Ram Mandir News: UP CM Yogi Cabinet Left For Ram Lalla Darshan Today, Convoy Left In Luxury Buses

Ayodhya: रामलला के दरबार में योगी सरकार ने लगाई हाजिरी, सीएम योगी के साथ मंत्री-विधायकों ने किए दर्शन

Mon, 12 Feb 2024 09:17 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 12 Feb 2024 09:17 AM IST
सार

Ayodhya Ram Mandir : अयोध्या में यूपी सरकार के मंत्री व विधायकों ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। यह पहला मौका है जब पूरी योगी कैबिनेट ने रामलला के दर्शन किए।

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir News: UP CM Yogi Cabinet Left For Ram Lalla Darshan Today, Convoy Left In Luxury Buses
रामलला का दर्शन करने के बाद सभी ने भव्य राममंदिर के आगे फोटो खिंचवाई। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अयोध्या में राम जन्मभूमि पर बने भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर में रविवार को योगी सरकार ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। प्रदेश के मंत्री व विधायकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ दर्शन किए। इस दौरान सभी बेहद उत्साहित दिखे और भक्ति भाव में डूबे हुए नजर आए। राम जन्मभूमि के गेट नंबर 11 से 10 बसों में आए विधायकों और मंत्रियों को प्रवेश दिया गया।

विज्ञापन


उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। यहां से वह राम जन्मभूमि के लिए रवाना हो गए। 

विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष बोले- मैं भावुक हूं... प्रभु श्रीराम के चरणों में समर्पित हूं
दर्शन करने के बाद इस मौके पर यूपी के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भावुक हो गए। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि मैं यहां उस समय आया था जब यहां एक ढांचा खड़ा था। मैं उस समय भी आया था जब यहां एक चबूतरा बना हुआ था। आज भव्य मंदिर में दर्शन किए। मैं भाव विह्वल हूं और प्रभु श्रीराम के चरणों में समर्पित हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन




अयोध्या पहुंचने पर सभी का जोरदार स्वागत हुआ। स्थानीय लोगों ने बसों पर फूल बरसाते हुए जय श्रीराम के नारे लगाए।



स्वागत के लिए लोग बुलडोजर पर सवार होकर आए और जय श्रीराम के उद्घोष के साथ फूल बरसाए। (नीचे देखें वीडियो)



इसके पहले, लखनऊ विधानसभा के सामने से योगी कैबिनेट के मंत्री और विधायक लग्जरी बसों से अयोध्या के लिए रवाना हुए। रास्ते में बाराबंकी में सभी की शानदार अगवानी हुई। यहां पर सभी ने नाश्ता किया और जय श्रीराम के उद्घोष के साथ आगे के लिए रवाना हो गए।

बस में आरएलडी के विधायक भी साथ गए हैं। राजा भैया और आराधना मिश्रा आदि भी साथ में रवाना हुए हैं। दोनों डिप्टी सीएम और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना बस संख्या- 1 से रवाना हुए हैं।

प्रदेश सरकार के मंत्रियों व विधायकों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रविवार को रामलला के दर्शन करेंगे। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मौजूद रहेंगे। प्रयागराज से लौट रहे श्रद्धालुओं की भीड़ की मौजूदगी में वीवीआईपी मूवमेंट प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है।

देखें ये खास तस्वीरें: जय श्रीराम के नारों के बीच अयोध्या रवाना हुए विधायक, उत्साह के बीच सपा रही निशाने पर, PICS



सीएम योगी व विधायकों के दल ने नहीं किए हनुमानगढ़ी के दर्शन
इसके पहले, यूपी सरकार के प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद व डीजीपी प्रशांत कुमार अयोध्या पहुंचे। संजय प्रसाद ने कहा कि दोनों सदनों के सम्मानित सदस्य, विधान परिषद के सभापति, विधानसभा अध्यक्ष 10 बसों से अयोध्या आ रहे हैं। ये सभी रामलला के दरबार में हाजिरी लगाएंगे। राम जन्मभूमि परिसर में ही उनके भोजन की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि समय अभाव और हनुमानगढ़ी में भारी भीड़ होने के चलते हनुमानगढ़ी के दर्शन का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया।

Ayodhya Ram Mandir News: UP CM Yogi Cabinet Left For Ram Lalla Darshan Today, Convoy Left In Luxury Buses

उधर, लखनऊ अयोध्या हाईवे पर 10 लग्जरी बसें मोहम्मदपुर पुलिस चौकी के पास जैसे ही बाराबंकी की सीमा में दाखिल हुई आसपास सड़कों पर खड़े लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाए। यहीं से पुलिस ने बसों के चारों ओर सुरक्षा घेरा बना लिया। बाराबंकी शहर के बाईपास से होते हुए बसों का यह काफिला सफदरगंज थाना क्षेत्र में दादरा के पास रॉयल होटल के पास रुका। भगवान राम की भक्ति में मस्त मंत्री विधायकों की यहां पर जोरदार अगवानी की गई। अधिकारियों ने आग्रह किया कि जलपान करें। बस से उतरते ही मंत्री विधायकों ने जय श्रीराम का जय घोष किया। होटल के अंदर चाय पर राजनीति को लेकर चर्चा शुरू हुई तो उसके केंद्र राम थे।

Ayodhya Ram Mandir News: UP CM Yogi Cabinet Left For Ram Lalla Darshan Today, Convoy Left In Luxury Buses
बस में सवार उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व अन्य। - फोटो : amar ujala

यहां स्वागत से अभिभूत मंत्री विधायकों ने बाराबंकी की संस्कृति को सराहा। करीब 25 मिनट जलपान करने के बाद मंत्री विधायकों के बसों का काफिला रामधुन के बीच एक बार फिर रामनगरी की ओर रवाना हो गया। स्वागत से अभिभूत उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जय श्रीराम का जोरदार उद्घोष किया तो विधायक शलभमणि त्रिपाठी के अयोध्या की इस आनंदमई यात्रा का विडियो एक्स पर पोस्ट किया।

Ayodhya Ram Mandir News: UP CM Yogi Cabinet Left For Ram Lalla Darshan Today, Convoy Left In Luxury Buses
बस में सवार राजा भैया, कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा व विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना। - फोटो : amar ujala

10 सुपर लग्जरी बसों से अयोध्या जा रही है योगी सरकार
परिवहन निगम की ओर से दस सुपर लग्जरी पवन हंस बसों को तैयार कर लिया गया था। बसों का भौतिक निरीक्षण अफसरों ने किया है। बसों को फूलों से सजाया गया है। भगवान राम के ध्वज व स्टिकर लगाए गए हैं। विधानसभा के सामने से रविवार सुबह 8.30 बजे बस विधायकों को लेकर अयोध्या रवाना हुई। इसके पहले शनिवार को 10 सुपर लग्जरी पवन हंस बसों को क्षेत्रीय कार्यशाला में दुरुस्त किया गया। उनकी साफ सफाई की गई। बसों को गुलाब और गेंदे के साथ ही टेसू के फूलों से भी सजाया गया। जिन सीटों पर माननीय बैठेंगे उन सीटों के ऊपर भी खुशबू फैलाने के लिए फूल लगाए गए हैं। साफ सुथरे पर्दे लगाए गए हैं। नए कारपेट बिछाए गए हैं। बसों में भगवान राम के ध्वज और राम मंदिर के स्टीकर लगाए गए। इन पवन हंस बसों में भी रामधुन की व्यवस्था की गई है। सभी माननीय राम की नगरी अयोध्या जाते समय राम के भजनों का लुत्फ मिलेगा, जिससे भक्तिमय माहौल पैदा होगा। माननीयों को बस के अंदर परिवहन निगम की यात्रा दर्पण, एक डायरी और कैलेंडर का फोल्डर उपलब्ध कराया जाएगा। पीने के लिए पानी भी रहेगा।

आरआई ने जांची बसें, दिया ग्रीन सिग्नल
आरटीओ कार्यालय में तैनात संभागीय प्राविधिक अधिकारी (आरआई) प्रशांत कुमार और विष्णु कुमार ने माननीयों को ले जाने वाली बसों का कार्यशाला में भौतिक निरीक्षण किया। लाइटिंग, इंडीकेटर, टायर, विंडस्क्रीन, एलाइनमेंट आदि चेक की। जहां कमियां मिलीं, उन्हें तत्काल दुरुस्त करवाया। इसके बाद दोनों अफसरों ने ग्रीन सिग्नल दिया।

Ayodhya Ram Mandir News: UP CM Yogi Cabinet Left For Ram Lalla Darshan Today, Convoy Left In Luxury Buses
अयोध्या में गेट नंबर 11 से बसों की एंट्री रामलला के दरबार में हुई। इस दौरान बस में सवार उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य नजर आए। उन्होंने सभी का अभिवादन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed