{"_id":"6069f1d58ebc3ec39955f9a2","slug":"ayodhya-was-martyred-in-naxalite-attack-chief-minister-yogi-expressed-grief","type":"story","status":"publish","title_hn":"नक्सली हमले में अयोध्या का लाल शहीद: मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक, गांव में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नक्सली हमले में अयोध्या का लाल शहीद: मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक, गांव में छाया मातम
Sun, 04 Apr 2021 10:35 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 04 Apr 2021 10:35 PM IST
सार
- राजकुमार यादव 1995 में सीआरपीएफ में शामिल हुए थे
- शहीद के परिजन को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा
विज्ञापन
रानोपाली में शहीद के घर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट सत्य प्रकाश सिंह और सीओ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के सुकमा में रविवार को हुए नक्सली हमले में अयोध्या के रानोपाली गांव निवासी सीआरपीएफ के जवान राजकुमार यादव (43) शहीद हो गए। यह खबर सुनते ही शहीद के गांव में मातम छा गया। अयोध्या पुलिस शहीद राजकुमार यादव का घर खोजते खोजते रानो पाली पहुंची तो शहीद की पत्नी ज्ञानमती ने फोटो देखकर पहचाना। पति के शहीद होने की खबर मिलते ही पत्नी बेसुध हो गई। डीएम अनुज कुमार झा व एसएसपी शैलेश पांडेय भी शहीद के घर पहुंचे।
विज्ञापन
शहीद के बूढ़े मां बाप को जब यह खबर मिली तो वे बदहवास हो उठे। शहीद के पिता सूरज लाल यादव ने बताया कि उनका बेटा 1995 में सीआरपीएफ में शामिल हुआ था। बचपन से ही उसे देश की सेवा करने की लगन थी। यह बताते बताते वह मूर्छित से हो गए। शहीद राजकुमार तीन भाइयों ने सबसे बड़े थे। उसकी पत्नी और दो बच्चे भी हैं। दोनों अयोध्या एकेडमी में पढ़ाई करते हैं। उधर, राजकुमार के शहीद होने की खबर मिलते ही उनके घर लोगों का तांता लग गया। अब सभी को राजकुमार का पार्थिव शरीर घर आने का इंतजार है।
विज्ञापन
सीएम योगी दुखी, अयोध्या व चंदौली के शहीदों के परिजनों को 50-50 लाख की मदद
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली हमले में जवानों की शहादत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दु:ख व्यक्त किया है। हमले में अयोध्या के राजकुमार यादव और चंदौली के धर्मदेव कुमार शहीद हो गए। सीएम ने इन्हें श्रद्धांजलि देते हुए शहीद के परिजनों को 50-50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने, परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने और शहीद के गृह जिले में उसके नाम पर एक सड़क का नामकरण करने की घोषणा की है।
विज्ञापन