फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayodhya Verdict: सीएम योगी ने कहा, एकता व सद्भाव बनाए रखने में सभी सहयोग करें

Sat, 09 Nov 2019 05:38 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 09 Nov 2019 05:38 PM IST
खास बातें

  • अयोध्या समेत पूरे यूपी में धारा 144 लागू
  • प्रदेश में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए
  • सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही
  • सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल और कॉलेज बंद

विज्ञापन
Ayodhya verdict live updates all Uttar pradesh Today
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

05:38 PM, 09-Nov-2019
सुन्नी वक्फ बोर्ड कोर्ट के फैसले पर कोई पुनर्विचार याचिका दायर नहीं करेगा। बोर्ड ने कहा कि मामले पर अगर कोई याचिका दायर करता है तो इसे बोर्ड की तरफ से न माना जाए।
 
04:34 PM, 09-Nov-2019
आगरा में एत्माददौला स्मारक पर रोजाना की अपेक्षा देशी पर्यटकों के बजाए विदेशी पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
03:53 PM, 09-Nov-2019
उच्चतम न्यायालय के फेसला आने के बाद भगवान श्रीकृष्ण की नगरी में शान्तिपूर्ण माहौल है। सभी बाजार खुले हुए हैं। मिश्रित आबादी में भी शांति का माहौल है। बाजार भी खुले हुए हैं। पुलिस सतर्क है। डीएम और एसएसपी निरन्तर शहर भृमण पर हैं। श्रीकृष्ण जन्म स्थान और ईदगाह पर ज्यादा फोर्स तैनात है। मुस्लिम इलाको में मस्जिद के आसपास पुलिस तैनात है। आम दिन की भांति नजर आ रहा है।
03:52 PM, 09-Nov-2019
सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत है। यह फैसला बहुत संतुलित है। दोनों संप्रदाय के हितों में है। इससे दोनों पक्षों की जीत हुई है और सालों से चले आ रहे विवाद का खात्मा भी हुआ है। मुझे लगता है कि अब इसमें कोई अपील भी नहीं की जानी चाहिए।

- मौलाना शहाबुद्दीन रजवी, राष्ट्रीय महासचिव तंजीम उलमा इस्लाम
 
03:52 PM, 09-Nov-2019
सर्वोच्च न्यायालय का फैसला हर देशवासी के लिए मान्य है। इस ऐतिहासिक फैसले से उम्मीद करता हूं कि हर धर्म, हर जात ने इस तहेदिल से कुबूल किया है। यह फैसला मुल्क की बेहतरी, सुकून और शांति के लिए बेहतर कदम साबित होगा।

- अलहाज मुमताज मियां, खानकाह शराफत मियां
03:51 PM, 09-Nov-2019

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कोई एतराज नहीं है। मुझे लगता है कि यह फैसला सभी को मानना चाहिए। हमने तो पहले ही कहा था कि जो फैसला आएगा उसका सम्मान करेंगे। हिंदुस्तान में भाईचारा कायम रहे यह जरूरी है। कोई किसी को उकसाने का काम न करे जिससे भाईचारगी पर आंच आए।

- मुफ्ती खुर्शीद आलम रजवी, बरेली शाही जामा मस्जिद के शहर इमाम

विज्ञापन
विज्ञापन
03:50 PM, 09-Nov-2019
02:42 PM, 09-Nov-2019
विश्वविख्यात इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ़्ती अबुल कासिम नौमानी बनारसी ने शनिवार को अयोध्या मसले पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर हैरानी जताई है। उनका कहना है कि बाबरी मस्जिद के सिलसिले में सुप्रीम कोर्ट का जो फैसला सामने आया है ये हमारे लिए हैरतअंगेज और समझ से परे है। मौलाना मुफ़्ती अबुल कासिम नौमानी ने कहा कि इस कद्र स्पष्ट सबूतों के बावजूद ये फैसला अकल में आने वाला नहीं है। दूसरी बात ये की मुकदमा विवादित भूमि पर मालिकाना हक का था। कोर्ट ने ये स्पष्ट नहीं किया कि जमीन का मालिक कौन है। 

उन्होंने कहा कि जहां तक मस्जिद का ताल्लुक है तो हमेशा से हमारा ये रुख रहा है कि मस्जिद अल्लाह की मिल्कियत है और मुसलमान मस्जिद की जमीन का मालिक नहीं होता। जिस जगह एक बार मस्जिद बन गई वो मस्जिद ही रहती है। मस्जिद की हैसियत को किसी तरह खत्म नहीं किया जा सकता। 

मौलाना बनारसी ने कहा कि हमारी यही अपील है कि अमनों-अमान हर हाल में बाकी रखना चाहिए। मुसलमान न कोई खुद ऐसी हरकत करें जो विवाद का कारण बने और न किसी के उकसावे में आकर कोई गलत कदम उठाएं। अमनों अमान को कायम रखें ये वक्त की सबसे बड़ी जरूरत है।

 
02:19 PM, 09-Nov-2019
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि दशकों पुराने मामले के निपटारे के लिए सर्वोच्च न्यायालय का फैसला स्वागत योग्य है। हम सभी को इसे तहेदिल से स्वीकार और इसका सम्मान करना चाहिए। अपने मुल्क की एकता, सौहार्द, भाईचारे की ताकत को मजबूत करना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।
01:55 PM, 09-Nov-2019
अमरोहा लोकसभा सीट से बसपा सांसद कुंवर दानिश अली ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर कहा कि अदालत के फैसला का सभी वर्गों को सम्मान करना चाहिए। आपसी भाईचारा बनाए रखें। गंगा-जमुना तहजीब को बरकरार रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed